
देहरादून : शहर में लगातार बढ़ रही ट्रैफिक दिक्कतों और सड़क किनारे लगने वाली अनियमित ठेलियों से होने वाली भीड़ को कम करने के लिए देहरादून नगर निगम बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत राजधानी में 25 नए स्मार्ट वेंडिंग ज़ोन बनाए जाएंगे।
नगर आयुक्त नमामी बंसल ने बताया कि शहर के अलग-अलग इलाकों में जगहों को चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भूमि अनुभाग द्वारा विस्तृत सर्वे के बाद इन वेंडिंग ज़ोन्स को अंतिम रूप दिया जाएगा।
निगम का लक्ष्य न सिर्फ ट्रैफिक को सुचारू करना है, बल्कि फल-सब्जी और अन्य ठेली संचालकों के हितों का भी पूरा ध्यान रखना है। इसी उद्देश्य से ऐसे स्थान चुने जा रहे हैं जहाँ वेंडरों को व्यवस्थित जगह मिले और आम जनता को भी अव्यवस्था का सामना न करना पड़े।
Post Views: 6
Post navigation
