Categories: hindiUttarakhand

उत्‍तराखंड में मौसम का कहर जारी, आकाशीय बिजली गिरने से 27… की मौत; ऑरेंज अलर्ट – Uttarakhand

Weather havoc continues in Uttarakhand, 27 people died due to lightning; Orange alertइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून। उत्तराखंड में वर्षा-ओलावृष्टि का क्रम तीसरे दिन भी जारी रहा। मौसम के तल्ख तेवर पर्वतीय क्षेत्रों में आफत बन गए हैं। ओलावृष्टि और अंधड़ से कृषि-बागवानी को भारी नुकसान पहुंच रहा है। खड़ी फसल क्षतिग्रस्त होने के साथ ही फलदार वृक्षों को भी क्षति पहुंची है। आकाशीय बिजली गिरने से बागेश्वर के कपकोट में 27 बकरियों की मौत हो गई।भूस्खलन के कारण जगह-जगह मार्ग भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण पारा लुढ़कने से गर्मी से फौरी राहत मिली है। शनिवार को भी मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में तीव्र वर्षा, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।बीते बुधवार शाम से ही प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडरा रहे हैं और कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि व तीव्र बौछारें हो रही हैं। इसके साथ ही अंधड़ भी दुश्वारियां बढ़ा रही है। शुक्रवार को पिथौरागढ़ के मुनस्यारी तहसील क्षेत्र में तेज वर्षा व ओलावृष्टि हुई।कपकोट में आकाशीय बिजली गिरने से 27 बकरियों की मौतहिमालय की ऊंची चोटियों, नंदा देवी, नंदा कोट, सिदमधार,पंचाचूली, राजरंभा, नागनीधुरा सहित अन्य चोटियों पर हिमपात हुआ। बागेश्वर के कपकोट में आकाशीय बिजली गिरने से 27 बकरियों की मौत हो गई। इधर, गढ़वाल में भी केदारनाथ, गोपेश्वर, कर्णप्रयाग आदि क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ तीव्र वर्षा दर्ज की गई। कुछ क्षेत्रों में ओलावृष्टि के कारण फसलों को क्षति पहुंची है। वर्षा व ओलावृष्टि से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड महसूस की जा रही है। वहीं, देहरादून समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस गिरावट आने से उमसभरी गर्मी से राहत मिली है।वर्षा व ओलावृष्टि से पर्वतीय क्षेत्रों में ठंड।ऑरेंज अलर्ट जारीमौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, बागेश्वर, अल्मोड़ा व पिथौरागढ़ में ओलावृष्टि व करीब 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और चंपावत में आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही ओलावृष्टि व कहीं-कहीं अधिकतम 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।दो दिन की बारिश से सुबह शाम शीतलहर जारीनई टिहरी। जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों और विकासखंडों में बीते दो दिन हुई बारिश के बाद ठंड एक बार फिर से लौट आई है। सुबह और शाम के समय शीतलहर चलने के कारण लोगों को मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। अप्रैल का महीना भी लगभग आधा बीत चुका है। लेकिन ठंड बार-बार लौटकर लोगों को कंपकपा रही है। बीते बुधवार और गुरूवार को आधी के साथ हुई बारिश के कारण ठंड ने फिर से दशतक दी है।अप्रैल माह के पहले सप्ताह तक तेज धूप खिलने से लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था और लोग हाफ बाजू तक के कपड़ों में उतर आए थे। लेकिन बारिश के कारण मौसम में बढ़ी ठंड के कारण लोगों के गर्म कपड़े एक बार फिर से बाहर निकल आए हैं। वहीं सुबह व शाम के समय जारी सर्द शीतलहर से लोगों कंपकपी छूट रही है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’ का शंखनाद 22 अक्टूबर से, चार दिशाओं से सरकार को घेरने की तैयारी –

 देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…

2 hours ago

Month-long ‘Seva Sankalp Abhiyan’ concludes in Mussoorie

my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…

4 hours ago

International Film Producers’ delegation meets CM Dhami

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…

4 hours ago

Cabinet Minister Joshi inaugurates Development Projects in Rajpur

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…

5 hours ago

Akshay Kumar meets CM Dhami, discusses promoting film production in U’khand

Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…

5 hours ago