जनपद देहरादून के डोईवाला क्षेत्र सुस्वा नदी के पास कुड़कावाला में एक क्रेशर में एक नाबालिक लड़की का शव संदिग्ध अवस्था मे मिला था । जिसके बाद क्षेत्र में बवाल मच गया ।
हिंदू संगठनों के नेतृत्व में डोईवाला केशव बस्ती वालो ने 2-3 दिन लगातार डोईवाला में प्रदर्शन किया ।यहाँ तक कि क्षेत्र में प्रदर्शन के दौरान पुलिस पर भी पत्थराव हुआ ।क्या था मामला: 5जुलाई 2025 को केशवपुरी बस्ती डोईवाला की 3 लड़कियां कूड़ा बीनने सुस्वा नदी के पास कुड़कावाला में एक क्रेशर क्षेत्र में चली गयी । जिसपर क्रेशर में मौजूद 4 लड़को ने उनको चोर समझ पकड़ने का प्रयास किया ।2 लड़किया तो भागने में सफल रही परन्तु 13वर्षीय नाबालिग लड़की पकड़ी गयी ।चार लड़कों द्वारा उसे पकड़ कर एक कमरे में बन्द कर दिया व पुलिस को फोन किया ।परन्तु थोड़ी देर में लड़की फांसी से झूलती मिली ।वहां मौजूद लड़कों द्वारा कमरे का दरवाजा तोड़ा गया।व पुलिस को सूचना मिली
घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरो में मामले से संबंधित फुटेज मिली ।जिसको पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया ।
व मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर के पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया । चारों युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी।घटनास्थल मौके पर सील किया गया है तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया ।
लेकिन देर रात्रि तक कुछ हिंदू संगठनों व केशव बस्ती के लोगो ने डोईवाला थाना घेराव कर दिया व नारे बाजी करने लगे । क्रेशर संयुक्त रूप से अब्दुल हमीद व विकास बिष्ट द्वारा संचालित किया जा रहा था जिससे संगठनों द्वारा मामले को हिन्दू मुस्लिम एंगल दिया गया ।
प्रदर्शन में मौजूद महिलाओं ने दावा किया कि लड़की के साथ बलात्कार हुआ है व सर के पीछे वार कर उसे मारा गया ।
रातभर चला हंगामा 6जुलाई को भी बरकरार रहा, परन्तु कुछ संगठन मौके पर मौजूद नहीं रहे ।हंगामे को देखते हुए एसएसपी देहरादून द्वारा मृतका के परिजनों से मुलाकात की गयी ।वहीं स्थानीय विधायक गैरोला भी प्रदर्शन के दौरान पहुंचे ।
व मामले की जांच हेतु एसपी ऋषिकेश के पर्यवेक्षण में विशेष टीम बनी व घटना के संबंध में परिजनों द्वारा दी गयी तहरीर के आधार पर कोतवाली डोईवाला पर संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया ।
जांच टीम में स्थानीय पुलिस के साथ AHTU, एसओजी तथा फील्ड यूनिट प्रभारियों को रखा गया।
दिनांक 6 जुलाई को मृतका का पोस्टमार्टम हुआ जिसमेंमहिला डॉक्टर भी शामिल थी , पोस्टमार्टम से जानकारी करने पर पता लगा मृतिका के साथ किसी प्रकार का सेक्सुअल असॉल्ट/शारीरिक चोटों के होने की बात प्रकाश में नहीं आयी।
हालांकि विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई ।
उक्त पूरे प्रकरण में पुलिस द्वारा लोगों को गुमराह करने कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वाले लोगों को भी चिन्हित किया गया , वप्रदर्शन की आड़ में अराजकता फैलाने के आरोप में पुलिस ने 7 जुलाई 2025 को27 नामजद और 300 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया ।एसएसपी देहरादून द्वारा अब क्षेत्र में लगे सभी स्क्रीनिंग प्लांट मालिकों पर शिकंजा कसने के निर्देश दिये गये ।व स्थानीय स्क्रीनिंग प्लांट मालिकों पर दर्ज मुकदमों की जांच भी की जा रही है ।
Post Views: 3
Post navigation
डालकन्या भोलापुर के राजकीय इंटर कॉलेज में दो शिक्षकों के विवाद का मामला गरमाया; पत्नी…
तीनपानी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार पलटी, मचा हड़कंप | High speed car overturns on…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Actress Urmila Sanawar, the estranged wife of former BJP MLA…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Chief Minister Pushkar Singh Dhami has said that the role…
पटेलनगर की संस्कृति लोक कॉलोनी में पुलिस की छापेमारी, आपत्तिजनक सामग्री और 3,500 रुपये…
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई दून पुलिस, दशहरा…