दिव्यांगजन सहायता शिविर में 271 जरुरतमंद व्यक्तियों को मिले उपकरण

मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के तौर पर मनाया जा रहा
दिव्यांगजन सहायता शिविर में बंटे उपकरण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधायक व सरकार ने मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) को भारतीय जनता पार्टी, मसूरी विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा 25 जनवरी से 31 जनवरी तक सेवा सप्ताह के अंतर्गत देहरादून के दून विहार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में दिव्यांगजन सहायता शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिविर में आंख, कान की जांच सहित चश्मे, कान की मशीन, छड़ी, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर जैसे जरुरतमंद उपकरण दिव्यांगजनों को प्रदान किये।
इस अवसर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा 65 लाख की लागत से दून विहार में सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि 75 लाख की लागत से वेंडर जोन बनाया जायेगा, जिससे रेड़ी ठेली वालो को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार अंतिम क्षेत्र के व्यक्ति को लाभ पहुंचे इस दिशा में पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार प्रयास किया जा रहा है। मंत्री ने कहा कि मेरे जन्मदिवस को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर कई प्रकार से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आभार जताया। इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ देहरादून दून विहार के बूथ संख्या 51 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 109वें संस्करण को सुना और देखा।
सेवा सप्ताह के तहत राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान और एलिन्को के सहयोग से आयोजित दिव्यांगजन सहायता शिविर में 3 ट्राईसाइकिल, 14 व्हील चियर, 35 छड़ी, 12 बैशाखी, 167 चश्में व 50 कान की मशीन जरुरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क प्रदान की गयी। इस दौरान एडिप के प्रभारी जगदीश लखेड़ा, प्रमिल चौधरी, अमोद सिंह, भास्कर गुरुंग, वेदांत सिंह, अंजनी कुमार, चंचल सिंह, एलिन्को के प्रभारी सोपिक दास उपस्थित रहे।
इस दौरान दर्जाधारी राज्यमंत्री विनय रूहेला, कैलाश पंत, पार्षद संजय नौटियाल, बूथ अध्यक्ष निशा शर्मा, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, कार्यक्रम संयोजक पूनम नौटियाल, महामंत्री सुरेंद्र राणा, मंडल महामंत्री आशीष थापा, अंकित जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी प्रमोद थापा, राकेश चड्ढा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, निरंजन डोभाल सहित बीजेपी कार्यकर्ता तथा स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

shivani Rawat

Share
Published by
shivani Rawat

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

35 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

56 minutes ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago