उत्तराखंडस्वास्थ्य
Share1
जिला कारागार देहरादून में आयोजित शिविर में बंदियों की ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर की नि:शुल्क जाॅचें भी हुईंअस्पताल की ओर से रोगियों को दी गईं निःशुल्क दवाईयांदेहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के द्वारा जिला कारागार, सुद्वोवाला, देहरादून में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर में डाॅक्टरों ने बंदियों का चिकित्सकीय परीक्षण कर परामर्श दिया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से कैंप मंे निःशुल्क जाॅचें और निःशुल्क दवाईयां भी वितरित की गईं।शनिवार को शिविर का शुभारंभ डीआईजी जेल, देहरादून दधि राम मौर्य ने किया। 300 महिला एवम् पुरुष बंदियो ने शिविर का लाभ उठाया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून के मेडिसिन विभाग के डाॅ0 आशुतोष त्रिपाठी व डाॅ. माणिक, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग की डाॅं0 अनुराधा कपिल, नाक कान गला रोग विभाग से डाॅ. सौरभ नौटियाल, नेत्र रोग विभाग के डाॅ0 राजेश्वर सिंह, मनोरोग विभाग की डाॅ. आस्था जैन ने बंदियों को चिकित्सकीय परामर्श दिए। काउंन्सलर डाॅ. कंचन डोभाल ने बंदियों की काउंसलिंग की। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रैशर की निःशुल्क जांचें भी की गईं। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल की ओर से बंदी रोगियों को निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया।
Share1

