ग्राफिक एरा में मोदी के जन्मदिन पर 300 यूनिट रक्तदान –

  देहरादून,। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर ग्राफिक एरा में 300 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने रक्तदान किया। आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। देहरादून में डेंगू और स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच जरूरतमंद मरीजों की मदद करने के लिए यह शिविर आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया। देर शाम तक चले इस शिविर में 300 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। रक्तदान शिविर का आयोजन ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी की एनएसएस यूनिट ने किया। शिविर में एनएसएस यूनिट के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डा. ए.एस. शुक्ला के साथ अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान करें अधिकारी, जनता को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें : मुख्यमंत्री –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का प्राथमिकता के…

1 minute ago

हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा

असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा ने सरमा ने हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध नारायणी शिला मंदिर में…

42 minutes ago

देश हुल्लड़बाजी से नहीं चलने वाला; कॉकरोचों के आंदोलन पर CM धामी बोले- चुनाव पर कोई असर नहीं – myuttarakhandnews.com

देहरादून; आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रस्तावित प्रदर्शन है। हालांकि…

3 hours ago