Categories: hindiUttarakhand

31 मजारें हटाईं, 218 मदरसे सील…उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड में अवैध मजारों और मदरसों समेत सरकारी भूमि पर अतिक्रमण ) को लेकर राज्य सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है. अब तक 218 अवैध मदरसों को सील किया गया है. 531 अवैध मजारों को हटाया गया है और 6500 एकड़ वन भूमि और अन्य सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटाया गया है. उत्तराखंड सरकार ने पूरे प्रदेश में सरकारी जमीनों खासकर वन भूमि और सड़कों के किनारे सरकारी जमीनों पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने के लिए एक विशेष अभियान चला रखा है. इसके अलावा प्रदेश में बड़े पैमाने पर अवैध मदरसों और अवैध मजारों को लेकर भी अभियान चलाया हुआ है.अवैध मजारों पर सरकार का एक्शनसील किए गए मदरसों के खिलाफ जरूरी सरकारी कागजात नहीं मिलने पर पुलिस की ओर से इनको सील किया जा रहा है. वहीं अवैध मजारों को भी बड़े पैमाने पर हटाया गया है. प्रशासन और पुलिस द्वारा इन अवैध मजारों को हटाने पर उनके मलबे से कोई मानव कंकाल नहीं मिलने के कारण बड़े पैमाने पर ऐसी मजारों को हटाया गया है. आंकड़ों के मुताबिक उधम सिंह नगर में 66 अवैध मदरसों जो हटाया गया. हरिद्वार जिले में 81 अवैध मदरसों को हटाया गया , देहरादून में 44 अवैध मदरसों, पौड़ी में दो ,नैनीताल में 44 ,अल्मोड़ा जिले में एक अवैध मदरसों को सील किया गया.सरकारी जमीन पर बना अवैध निर्माण हटाया जा रहाबता दें कि उत्तराखंड में 419 मदरसे उत्तराखंड मदरसा बोर्ड और वक्फ बोर्ड के अंतर्गत आते हैं. कई मदरसे ऐसे पाए गए जो उत्तराखंड और नेपाल के बॉर्डर पर मौजूद थे. लेकिन इन मदरसे के पास कोई ऐसी वैध सरकारी दस्तावेज नहीं थे, जिनके आधार पर इनको चलाने की अनुमति हो. वही अवैध निर्माण को हटाने में सबसे ज्यादा प्रदेश में वन भूमि और सड़कों के किनारे सरकारी भूमि पर बनी अवैध मजारे थीं, जिनको हटाया गया है.513 अवैध मजारें हटाई गईंअब तक 513 अवैध मजारों को हटाने का काम किया गया है. जानकारी के मुताबिक अब भी 214 मजारे बची है, जिनको लेकर सर्वे किया जा रहा है और माना जा रहा है कि यह भी अवैध है. इसके अलावा प्रदेश में 38 शत्रु संपत्तियों से भी अतिक्रमण हटाया गया है. जहां पर लंबे समय से लोगों ने कब्जा किया हुआ था. कुल मिलाकर देखा जाए तो 6500 एकड़ से ज्यादा वन भूमि और अन्य सरकारी भूमियों से अतिक्रमण हटाया गया है.अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने बयानों में कहा है कि प्रदेश में सरकारी जमीनों पर किया गया अतिक्रमण या निर्माण तोड़ा जाएगा. इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

युवाओं को अधिकारों के साथ कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा : रेखा आर्या –

  अल्मोड़ा,  सोमेश्वर विधानसभा क्षेत्र के मजखाली मंडल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री…

27 minutes ago

पोवा 8 प्रो 5जी भारत के पहले एआई असिस्टेंट के साथ स्टोर्स में उपलब्ध –

   देहरादून | : पोवा 8 प्रो 5जी की बिक्री 21 अगस्त से पूरे भारत में…

33 minutes ago

“विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस’’ पर एसएसपी देहरादून द्वारा सीनियर सिटीजन्स से की शिष्टाचार भेंट

सभी सीनियर सिटीजन से वार्ता कर जाना उनका हाल, पुलिस के हर कदम पर उनके…

38 minutes ago

द पेसल वीड स्कूल की बास्केटबॉल विजय का सिलसिला जारी: वर्षों की दृढ़ता लाई सफलता का फल –

देहरादून, : द पेसल वीड स्कूल ने एक बार फिर स्कूली बास्केटबॉल में अपना नाम…

39 minutes ago

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस। –

देहरादून, नई BMW X1 लॉन्ग व्हीलबेस को आज भारत में लॉन्च किया गया। BMW X1…

45 minutes ago