Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल, देर रात हुआ 33 IAS और 24 PCS अधिकारियों का तबादला; इन जगहों के बदले जिलाधिकारी – Uttarakhand

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)Uttarakhand News: उत्तराखंड के प्रशासन में एक बड़ा फेरबदल हुआ है। गुरुवार की देर रात उत्तराखंड सरकार ने 33 IAS और 24 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अलग-अलग जारी किए गए आदेश में धामी सरकार ने कुल 57 अधिकारियों के ट्रांसफर कर दिए। तत्काल प्रभाव से किए गए इस तबादले के आदेश में अधिकारियों को नए पद का कार्यभार संभालना होगा।उत्तराखंड प्रशासन में हाल ही में किए गए विभागीय बदलावों के तहत 1992 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी और मुख्य सचिव आनंद बर्धन से जलागम विभाग का प्रभार हटा लिया गया है। अब यह जिम्मेदारी 2003 बैच के अधिकारी दिलीप जावलकर को सौंप दी गई है। जावलकर अब तक वित्त, निर्वाचन एवं सहकारिता विभाग के सचिव के रूप में कार्यरत थे। उन्हें सहकारिता विभाग से मुक्त कर दिया गया है, जबकि बाकी दो विभागों की जिम्मेदारी उनके पास बनी रहेगी।इसी क्रम में इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) के अधिकारी पराग मधुकर, जो अब तक जलागम विभाग के मुख्य सचिव के रूप में कार्य कर रहे थे, उन्हें इस जिम्मेदारी से हटाकर अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।फेरबदल के तहत 2012 बैच के IAS अधिकारी आशीष कुमार चौहान को पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी पद से हटा दिया गया है। उन्हें अब उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी का निदेशक नियुक्त किया गया है, साथ ही उन्हें खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। चौहान की जगह अब 2012 बैच की ही अधिकारी स्वाति एस भदौरिया को पौड़ी गढ़वाल का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है। स्वाति इससे पहले राज्यपाल की अपर सचिव के साथ-साथ भाषा, तकनीकी शिक्षा और सिंचाई विभाग की अहम जिम्मेदारियां निभा रही थीं। स्वाति एस भदौरिया के स्थान पर अब 2013 बैच की अधिकारी रीना जोशी को राज्यपाल का अपर सचिव बनाया गया है।2015 बैच के IAS अधिकारी नवनीत पांडे को चंपावत के जिलाधिकारी पद से हटाया गया है और अब उन्हें कार्मिक एवं सतर्कता विभाग का अपर सचिव नियुक्त किया गया है। इसी तरह, 2016 बैच के अधिकारी सौरभ गहरवार को रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी पद से मुक्त करते हुए सिडकुल (SIDCUL) प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही उन्हें उत्तराखंड के मुख्य PMGSY अधिकारी के रूप में भी नियुक्त किया गया है। वहीं 2016 बैच के ही अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट को उत्तरकाशी के जिलाधिकारी पद से हटाकर ऊर्जा एवं सहकारिता विभाग का अपर सचिव बनाया गया है। 

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

एसआईआर अभियान को पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश

बागेश्वर। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को प्रभावी, पारदर्शी एवं समयबद्ध ढंग…

41 minutes ago

किसान यूनियन टिकैत के धरने को लेकर रुद्रपुर में हाई अलर्ट, चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात – myuttarakhandnews.com

सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस के साथ पीएसी के जवानों को भी लगाया गया है. फायर…

2 hours ago

युवा सिर्फ रोजगार पाने वाले नहीं, देने वाले भी बनें- रेखा आर्या

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं से किया सीधा संवाद अल्मोड़ा।…

2 hours ago

मसूरी में कुदरत का कहर: भूस्खलन से पल भर में जमींदोज हुआ मकान, लोगों ने भाग कर बचाई जान – myuttarakhandnews.com

  उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर आफत बनकर टूट रही है. वहीं मसूरी में…

2 hours ago

उत्तराखंड SIR पर बड़ा अपडेट, 1.07 लाख से अधिक मतदाताओं पर आपत्तियों के निस्तारण की निगरानी के लिए 9 अधिकारी तैनात – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर सियासी घमासान के बीच…

2 hours ago

मुख्यमंत्री उद्यमशाला चौपाल- 2026 में सीएम धामी ने किया लखपति दीदियों और महिला उद्यमियों का सम्मान

देहरादून के 13 गांव में खोला जाएगा स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद विपणण के लिए…

2 hours ago