स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने वितरित किये नियुक्ति पत्र
देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 34 एक्स-रे तकनीशियनों को प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने नियुक्ति पत्र वितरित किये। नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि एक्स-रे तकनीशियन स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ है। इनकी नियुक्ति से चिकित्सा इकाईयों में मरीजों की बीमारी से सम्बंधित एक्स-रे आसानी से होंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में डॉक्टरों को भी सहायता मिल सकेगी।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सभागार में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज 34 एक्स-रे टेक्नीशियनों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर डॉ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुलभ करने के प्रति प्रतिबद्ध है। इसके लिये सरकार द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से लेकर जिला अस्पतालों तक आधुनिक तकनीक युक्त चिकित्सा उपकरणों सहित प्रशिक्षित कार्मिकों, विशेषज्ञ चिकित्सकों, नर्सिंग अधिकारियों और पैरामेडिकल स्टॉफ की निरंतर नियुक्ति की जा रही है। इसी कड़ी में उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से चयनित 34 एक्स-रे तकनीशियनों को नियुक्ति की गई हैं। डॉ. रावत ने कहा कि सभी चयनित एक्स-रे टेक्नीशियनों को प्रथम तैनाती पर्वतीय एवं दूरस्थ क्षेत्रों की चिकित्सा इकाईयों की जायेगी, जिससे चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों एवं पर्वतीय क्षेत्रों में आम जनमानस को समुचित चिकित्सा सुविधा मिलेगी।
विभागीय मंत्री ने कहा कि एक्स-रे तकनीशियन स्वास्थ्य तंत्र की रीढ़ है, इनकी नियुक्ति से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों की चिकित्सा इकाईयों में आम जनमानस को एक्स-रे संबंधी दिक्कतों से नहीं जूझना पड़ेगा, साथ ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने में डॉक्टरों को भी सहायता मिल सकेगी। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर लोगों को हड़्डी फ्रैक्चर, संक्रमण, गठिया जैसी समस्याओं का पता लागने के साथ ही चोटों के उपचार, सर्जरी में एक्स-रे तकनीशियनों की मदद मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत तकनीकी संवर्ग के विभिन्न रिक्त पदों को आईपीएचएस मानकों के अनुरूप भरने का निर्णय लिया है। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दे दिये गये हैं ताकि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों, उप जिला चिकित्सालयों व जिला चिकित्सालयों में तकनीशियनों की कमी को दूर किया जा सके। इस अवसर पर डॉ. रावत ने सभी चयनित एक्स-रे तकनीशियनों को बधाई दी साथ ही उम्मीद जताई कि सभी एक्स-रे तकनीशियन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों और कर्तव्यों का पालन कर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सरकार का सहयोग करेंगे। वहीं नियुक्ति पत्र मिलने पर एक्स-रे तकनीशियनों के चेहरे खिल उठे। नियुक्ति पत्र पाने वाले सभी एक्स-रे तकनीशियनों ने विभागीय मंत्री डॉ. रावत के प्रति आभार प्रकट किया।
नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा, निदेशक डॉ. मनोज उप्रेती, निदेशक एनएचएम डॉ. मनू जैन, प्रभारी निदेशक डॉ. एच.सी.एस. मार्तोलिया सहित अन्य विभागीय अधिकारी व नव नियुक्त एक्स-रे तकनीशियन उपस्थित रहे।
उत्तरकाशी: केदारताल ट्रेक पर हिमस्खलन से मची अफरा-तफरी, 8 लोग फंसे; रेस्क्यू शुरू | Uttarkashi…
मुख्यमंत्री ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 का किया शुभारंभ भ्रष्टाचार की शिकायतों के लिए हेल्पलाइन 1064…
On the occasion of National Unity Day, Chief Minister Pushkar Singh Dhami participated in the…
मुख्यमंत्री की घोषणा: पीआरडी जवानों का बढ़ेगा मानदेय, प्रत्येक ग्राम पंचायत में बनेगा मुख्यमंत्री खेल…
Uttarakhand Helicopter Crash: रेस्क्यू अभियान जारी, जांच ब्यूरो की टीम खंगालेगी हादसे की वजह |…
बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…