मिस उत्तराखंड 2026 के फाइनल ऑडिशन में चुनी गई 35 युवतियां –

 
देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशन्स द्वारा आयोजित मिस उत्तराखंड 2026 वॉक-इन ऑडिशन 2.0 का आयोजन रविवार को देहरादून स्थित सेंट्रियो मॉल के स्काई डेक में किया गया। इस दौरान 35 युवतियों का चयन मिस उत्तराखंड कॉन्टेस्ट 2026 के लिए किया गया।
 
रविवार को हुए ऑडिशन में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से पहुंची 50 से अधिक युवतियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। जबकि इससे पहले हुए ऑडिशन में सौ से अधिक युवतियों ने हिस्सा लिया था।दोनों राउंड की कुल 150 प्रतिभागियों को मिलाकर 35 युवतियों का चयन रविवार को किया गया।
ऑडिशन के दौरान प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और रैंप वॉक कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। देहरादून, टिहरी, खटीमा, हरिद्वार, मसूरी, चमोली सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आई युवतियों ने प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।फाइनल राउंड के लिए चयनित प्रतिभागियों ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मिस उत्तराखंड 2026 के मंच तक पहुंचना उनके लिए किसी सपने के साकार होने जैसा है। उन्होंने इस अवसर को अपने व्यक्तित्व विकास और प्रतिभा प्रदर्शन का महत्वपूर्ण मंच बताया।
इस अवसर पर सिनमिट कम्युनिकेशन्स के डायरेक्टर्स दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल ने बताया कि आगामी दिनों में विभिन्न सब-टाइटल राउंड आयोजित किए जाएंगे, जिसके बाद अगस्त माह में मिस उत्तराखंड 2026 का ग्रैंड फिनाले भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह मंच प्रदेश की प्रतिभाशाली युवतियों को अपनी पहचान बनाने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करता है।
ऑडिशन में निर्णायक मंडल की भूमिका में मिस उत्तराखंड 2025 स्मृति रावत, फर्स्ट रनर-अप वैष्णवी लोहानी, थर्ड रनर-अप अंबिका रावत, दलीप सिंधी एवं राजीव मित्तल शामिल रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रोडक्शन हेड राहुल छाबड़ा, कोऑर्डिनेटर हिमानी रावत, अनन्या भंडारी, कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी तथा स्टाइलिस्ट प्रियादिति सिंधी ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

ग्रीन इण्डिया मिशन के तहत आजीविका संवर्धन एवं रोजगार सृजन पर विशेष जोर: प्रमुख सचिव

वर्ष 2031 तक की कार्ययोजना में स्थानीय समुदायों की आजीविका से जुड़ी गतिविधियों को प्राथमिकता…

6 minutes ago

एमडीडीए का बड़ा एक्शन- पांच जगह सीलिंग, आवासीय कॉलोनियों में अवैध कारोबार पर चला डंडा

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुपालन में प्राधिकरण की सख्ती, बिना नक्शे दुकानें बनाने और…

27 minutes ago

अनुपूरक बजट हो सकता है पास, छठे राज्य वित्त आयोग पर मिलेगी अच्छी खबर – myuttarakhandnews.com

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की अहम बैठक 22 अक्टूबर को होगी।…

33 minutes ago

ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को देहरादून जिला प्रशासन की अनूठी पहल ‘रात्रि चौपाल’ शुरू

सीडीओ अभिनव शाह की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत थेवा, मालदेवता में आयोजित हुई पहली रात्रि…

47 minutes ago

बढ़ सकती है उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति की मुश्किलें, बयानों की तस्दीक में जुटी SIT – myuttarakhandnews.com

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या और उनके पति गिरधारी लाल साहू के बीच विवाद के मामले…

1 hour ago

दिन और रात में 15 डिग्री का अंतर; उत्तराखंड में बढ़ने लगी ठंड, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम? – myuttarakhandnews.com

दिन में चटख धूप, जबकि सुबह-शाम ठंड का अहसास। राजधानी देहरादून में मौसम का यह…

2 hours ago