सहयोग केंद्र द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त संग्रहित – my uttarakhand news

 
, देहरादून* : समाज कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सहयोग केंद्र द्वारा लक्ष्मी नारायण मंदिर, ओली रोड, रायपुर, देहरादून में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर का संचालन हिमालयन हॉस्पिटल ब्लड बैंक द्वारा किया गया। शिविर में उत्साहजनक भागीदारी देखने को मिली, जिसमें कुल 35 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया, जो जरूरतमंदों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
 
इस आयोजन में ग्राम उत्थान एवं संगठन समिति का सक्रिय सहयोग रहा, जिनके सदस्यों ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित किया और पूर्ण सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, सचिव विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज, संस्थापक सदस्य राधे श्याम शर्मा सहित अन्य सदस्य प्रदीप शर्मा, आलोक कौशिक, मनोज शर्मा, विश्वनाथ गौर, बृजेश गौर, आशीष शर्मा, महेश वर्मा, शैलेन्द्र भृगु, अतुल शर्मा एवं योगेश शर्मा उपस्थित रहे।
 
शिविर की सफलता में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए न केवल रक्तदान किया, बल्कि अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया। इसमें वैभव गौर, कार्तिक गौर, रचित गौर, शांतनु भारद्वाज, कृष्णा ठाकुरी और कृष्णा कौशिक सहित कई युवा स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
 
इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष, सहयोग केंद्र रवि कांत शर्मा ने कहा, “सहयोग केंद्र वर्ष 2017 से कैंसर मरीजों के कल्याण और सहयोग के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। रक्तदान जीवन बचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है और हम भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को नियमित रूप से करते रहेंगे।”
 
यह शिविर न केवल सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाता है, बल्कि स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व को भी रेखांकित करता है, जो स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में सहायक है।
 
इस अवसर पर सहयोग केंद्र के अन्य सदस्य अमित ढौंडियाल, मनीष पाल, रूपेश बरनवाल और संचीत पुरी भी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

शारदा रिवरफ्रंट कॉरिडोर के कार्यों में धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी प्रोजेक्ट्स की टाइमलाइन और…

12 hours ago

जिला पंचायत कार्यालय के औचक निरीक्षण में विभिन्न अनियमितताएं सामने आईं, जांच के निर्देश

नैनीताल। जिलाधिकारी महोदय के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने गुरुवार को…

12 hours ago

शिक्षा विभाग को मिले 24 नये उप शिक्षा अधिकारी, शिक्षा मंत्री डॉ रावत के अनुमोदन के उपरांत दूरस्थ क्षेत्रों दी गई प्रथम तैनाती

नये अधिकारियों के आने से विभागीय कार्यों में आयेगी तेजी देहरादून: विद्यालयी शिक्षा विभाग को…

13 hours ago

देहरादून में बीजेपी पार्षद के घर डकैती का खुलासा, नौकर निकला मुख्य आरोपी; चार साथियों के साथ वारदात का आरोप, – myuttarakhandnews.com

देहरादून। राजधानी देहरादून के पॉश बसंत विहार इलाके में बीजेपी पार्षद अमिता सिंह के घर…

13 hours ago