रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत पर 4 गिरफ्तार, क्लब मालिक समेत आरोपी हिरासत में, SSP ने दी चेतावनी – myuttarakhandnews.com

देहरादून : देहरादून के राजपुर क्षेत्र में सुबह की सैर पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की फायरिंग में मौत के मामले में देहरादून पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि इस मामले में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल सभी लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। अब तक चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है और अन्य की तलाश जारी है।
112 पर सुबह 6:50 बजे मिली थी सूचना
एसएसपी ने बताया कि सोमवार सुबह 6 बजकर 50 मिनट पर 112 के माध्यम से सूचना मिली कि थाना राजपुर क्षेत्र के जोहड़ी गांव के पास दो वाहनों के बीच रोडरेज और फायरिंग की घटना हुई है। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस, एसपी सिटी और स्वयं एसएसपी मौके पर पहुंचे।
फायरिंग की इस घटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश जोशी घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
फॉर्च्यूनर सवारों के बयान संदिग्ध लगे
डोबाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दो गाड़ियों में सवार युवक एक-दूसरे पर फायरिंग कर रहे थे, जिसकी चपेट में आकर ब्रिगेडियर जोशी की मृत्यु हुई।
जब पुलिस ने फॉर्च्यूनर वाहन में सवार लोगों से पूछताछ की, तो उनके बयान संदिग्ध लगे। इसके बाद पुलिस ने कोठाल गेट स्थित ZEN – Z Club की सीसीटीवी फुटेज खंगाली।
बिल के पैसों को लेकर रात में हुआ था विवाद
जांच में सामने आया कि घटना से एक रात पहले क्लब में बिल के अधिक पैसे लेने को लेकर क्लब मालिक, मैनेजर और कुछ युवकों के बीच मारपीट हुई थी। इसी विवाद का बदला लेने के लिए दूसरे पक्ष ने सुबह तक इंतजार किया।
क्लब बंद होने के बाद जब कर्मचारी वाहन से जा रहे थे, तभी रास्ते में दोनों पक्षों के बीच फिर विवाद हुआ, जो फायरिंग में बदल गया।
चार गिरफ्तार, तीन फरार
एसएसपी ने बताया कि दोनों पक्षों को दोषी माना गया है। अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें क्लब के मालिक संदीप समेत अन्य शामिल हैं। दूसरे पक्ष से आदित्य चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसके तीन साथी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में दबिश दे रही है।
घटना में शामिल दोनों वाहन पुलिस हिरासत में हैं और क्लब को सील कर दिया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Post Views: 1

Post navigation

pooja Singh

Recent Posts

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

1 hour ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

2 hours ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

3 hours ago