Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में 4 दिन बारिश, बिजली गिरने और ओलों का अलर्ट; गुड न्यूज के साथ IMD ने चेतावनी भी दी – myuttarakhandnews.com

देहरादून: Uttarakhand IMD Warning: उत्तराखंड में भीषण गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। अगले कुछ दिन तेज हवाएं, ओलावृष्टि और बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने गुड न्यूज के साथ चेतावनी भी दी है। देहरादून समेत कई जिलों में अगले कुछ दिन बिजली गिरने, आंधी और ओलावृष्टि का भी अलर्ट है। आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।
मौसम विभाग के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के मुताबिक, गुरुवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, टिहरी, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 4000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी संभव है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऑरेंज अलर्ट है। इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि और तेज हवाएं चल सकती हैं।
विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के विभिन्न जिलों में आगामीदो दिनों में वर्षा, गर्जन, आकाशी बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। राज्य आपातकाीन परिचालन केंद्र ने जिलों को संपर्क रहने और एहतियाती व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश दिए हैं।
खराब मौसम पर बाहर न निकलने की सलाहसचिव आपदा प्रबंधन विनोद कुमार सुमन ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान आवश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर रहें और आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों एवं कमजोर संरचनाओं से दूर रहें। मौसम विभाग के अनुसार, 28 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी अलर्ट जारी किया है। 29 मई को उत्तरकाशी, देहरादून, टिहरी, रुद्रप्रयाग औऱ चमोली में कई जगह भारी से भारी बारिश की संभावना है।
पिछले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया। देहरादून में बुधवार को चटख धूप खिली रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटे में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अगले दो से चार दिनों के भीतर अधिकतम तापमान में दो से 4 डिग्री तक कमी आएगी।
कहां कितना तापमानराज्य में भीषण गर्मी का असर लगातार देखने को मिल रहा है। मैदानी इलाकों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी लोगों को परेशान करने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे दिनभर तेज धूप और उमस बनी रही। वहीं पंतनगर में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री दर्ज किया गया।
पहाड़ी जिलों में तापमान अपेक्षाकृत कम रहा, लेकिन वहां भी सामान्य से अधिक गर्मी महसूस की गई। नई टिहरी में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि मुक्तेश्वर में 26.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में मौसम बदलने के आसार हैं और कई जिलों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

शक्ति नहर में सर्च ऑपरेशन के दौरान एसडीआरएफ ने बरामद किया 48 वर्षीय व्यक्ति का शव

देहरादून। देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में एक व्यक्ति के कूदने की सूचना…

42 minutes ago

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किए श्री बद्री विशाल के दर्शन

चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं की सराहना की बद्रीनाथ धाम। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं कोटद्वार विधायक ऋतु…

1 hour ago

एकता का संदेश लेकर दौड़ेंगे पौड़ीवासी, 31 अक्टूबर को होगा रन फॉर यूनिटी का आयोजन

इंडोर क्रीड़ा हॉल से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय तक होगी दौड़ पौड़ी- राष्ट्रीय एकता का…

1 hour ago

Supplementary budget will accelerate development in U’khand: Mahendra Bhatt

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: BJP today expressed satisfaction over the passage of…

2 hours ago

SIT arrests 3 more in MBBS admission scam related to fake certificates

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 28 Oct: The Special Investigation Team (SIT) of Dehradun Police…

2 hours ago