टिहरी/उत्तरकाशी : आज सुबह मिली सूचना अनुसार हिमालयन व्यू ट्रेकिंग एजेंसी, मनेरी के द्वारा मल्ला-सिल्ला-कुशकल्याण-सहस्त्रताल ट्रेक पर एक 22 सदस्यीय ट्रेकिंग दल जिसमें कनार्टक के 18 सदस्य एवं महाराष्ट्र का एक सदस्य और तीन स्थानीय गाइड शामिल थे को 29 मई को सहस्त्रताल के ट्रेकिंग अभियान पर भेजा गया था । इस ट्रेकिंग दल ने 7 जून तक वापस लौटना था ।लेकिन मंगलवार को जब ये अंतिम शिविर से सहस्त्रताल पहुंचने वाले थे तो अचानक मौसम खराब हो गया और ये दल रास्ता भटक गया ।सम्बन्धित ट्रेकिंग एजेंसी ने खोजबीन करने पर इस दल के चार सदस्यों की मृत्यु और ट्रेक में 13 सदस्यों के फंसे होने की घटना पता चली ।घटना की जानकारी पर आज दिनांक 05 जून 2024 को सेनानायक SDRF श्री मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार SDRF की 2 हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीमों को रेस्क्यू हेतु रवाना किया गया।
Post Views: 12
Post navigation
24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…
एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…
सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…
Rudrapur Accident: सड़क पर बाइक गिरते ही पीछे से आए वाहन ने कुचला, हादसे में…
देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…
देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…