जन-जन की सरकार के 4 साल बेमिसाल, गोपेश्वर में भव्य आयोजन – my uttarakhand news

उत्तराखंड
by cradminMarch 26, 2026March 26, 2026

Share0

 
चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )
“जन-जन की सरकार, 4 साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत जनपद मुख्यालय गोपेश्वर स्थित पीजी कॉलेज में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा उत्तराखंड/जिला सह प्रभारी रुद्रप्रयाग रघुवीर सिंह बिष्ट द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल एवं पर्यटन के क्षेत्र में व्यापक कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही महिला सशक्तिकरण को प्राथमिकता देते हुए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनका लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंच रहा है। उन्होंने उपस्थित छात्र-छात्राओं को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें समाज सेवा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले काव्या सती और शिवांस नेगी को प्रथम, जिया बिष्ट, शिवांस चमोली को द्वितीय एवं अदिति रावत और अथर्व तिवाड़ी को तृतीय स्थान के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके अतिरिक्त सूचना विभाग की सांस्कृतिक टीम एवं स्कूली छात्राओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें लोक नृत्य एवं लोकगीतों के माध्यम से पहाड़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का सुंदर प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में मोहन सिंह नेगी, नवल भट्ट, उपेंद्र भंडारी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

दुष्यंत कुमार गौतम समेत प्रमुख हस्तियों के खिलाफ मानहानि के आरोप, उर्मिला सनावर पर फिर से FIR दर्ज – myuttarakhandnews.com

देहरादून। सिक्किम के राज्यपाल दुष्यंत कुमार गौतम और अन्य प्रमुख हस्तियों के खिलाफ सोशल मीडिया…

4 hours ago

सीसीटीवी ने खोला मौत का राज, साथी को धक्का देकर गिराया और पीटा, सड़क पर छोड़कर भागे दो युवक – myuttarakhandnews.com

देहरादून। पटेलनगर क्षेत्र के सेवला खुर्द में सड़क किनारे मिले अज्ञात युवक के शव के…

4 hours ago

हरिद्वार में लग्जरी बसों पर परिवहन विभाग का हंटर, 35 के चालान और 3 बसें सीज—अब नियम तोड़े तो खैर नहीं – myuttarakhandnews.com

हरिद्वार में यात्री सुरक्षा को लेकर सख्ती, फिटनेस से लेकर परमिट तक की जांच; नियम…

4 hours ago

छह दशक पुरानी सिरोबगड़ की समस्या से मिलेगी निजात, पुल बनकर तैयार, लोगों को मिलेगी बड़ी राहत – myuttarakhandnews.com

लोगों को जल्द सिरोबगड़ में भूस्खलन और बार-बार लगने वाले जाम की समस्या से निजात…

4 hours ago

मुख्यमंत्री धामी ने किया अमृतपुर बायपास का निरीक्षण, कैंची धाम और नैनीताल जाने वालों को मिलेगी जाम से राहत – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी, सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अमृतपुर बायपास निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। नैनीताल…

4 hours ago