देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की एक सुरंग के अंदर फंसे हुए सात राज्यों के 40 मजदूरों को 100 घंटे पूरे हो गए हैं। सेना, एनडीआरएफ और अन्य बचावकर्मियों की टीम बचाव अभियान में जुटी हुई है। हादसे के बाद मजदूरों की तबीयत बिगड़ना शुरू हो गई है। मजदूरों ने सिर दर्ज, पेट दर्ज और उल्टी जैसी बिमारियों की शिकायतें की हैं। हालांकि मजदूरों को स्वस्थ्य रहने के लिए पतली पाइप की मदद से सुरंग के अंदर जरूरी दवाइयां, ड्राइ फ्रूट्स, मल्टीविटामिन, जैसे सामान पहुंचाए जा रहे हैं।
सुरंग के बाहर बनाया गया अस्थायी अस्पतालइसके अलावा टनल के बाहर एक 6 बेड वाला अस्थायी अस्पताल का भी सेटअप किया गया है और गंभीर मामलों को ऋषिकेश एम्स भेजने के भी इंतेजाम किए गए हैं। बता दें कि सुरंग के प्रदेश द्वार से लगभग 200 मीटर अंदर मजदूर फेंस हुए हैं और सुरंग द्वार पर 50 मीटर तक मलवा पड़ा हुआ है, जिसकी वजह से बचावकर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गेट से मलवे को हटाने के लिए दिल्ली से कई अत्याधुनिक मशीने मंगाई गई हैं।
मानसून-एसईओसी से मुख्य सचिव ने की विस्तृत समीक्षा कहा-बंद सड़कों को शीघ्र खोला जाए, लोगों…
चमोली : जिलाधिकारी गौरव कुमार की अध्यक्षता में जिला सभागार, गोपेश्वर में जिला सड़क सुरक्षा…
देहरादून : लगातार हो रही बरसात के दौरान नदी किनारे रह रहे लोगों की सुरक्षा…
459 करोड़ से एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में अनुसंधान संरचना होगी सुदृढ- रावत एनआईटी श्रीनगर के…
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…