आइएमए के 48 कैडेट भारतीय सैन्य अकादमी की मुख्यधारा में शामिल – my uttarakhand news

उत्तराखंड

Share0

देहरादून,देश सेवा का संकल्प लिए आर्मी कैडेट कॉलेज (एसीसी) के 48 कैडेट शुक्रवार को भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) की मुख्यधारा में शामिल हो गए। चेटवुड सभागार में आयोजित भव्य दीक्षा समारोह में कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल नागेंद्र सिंह ने सभी कैडेटों को उपाधियां प्रदान कर दीक्षित किया।
इस अवसर पर 18 कैडेट विज्ञान वर्ग एवं 30 कैडेट कला वर्ग से थे। अब ये सभी कैडेट आइएमए में एक वर्ष का कठोर सैन्य प्रशिक्षण प्राप्त कर भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में सेवा देंगे।समारोह को संबोधित करते हुए ले. जनरल नागेंद्र सिंह ने सभी कैडेटों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी और कहा, “आप सभी एक नए जीवन पथ पर अग्रसर हो रहे हैं। चरित्र, अनुशासन, साहस, सकारात्मक दृष्टिकोण और पेशेवर दक्षता ही एक सैन्य अधिकारी की पहचान होती है। देश की गरिमा बनाए रखने की जिम्मेदारी अब आपके कंधों पर है।”
समारोह के दौरान एसीसी के प्रधानाचार्य डॉ. नवीन कुमार ने कॉलेज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की, वहीं एसीसी के कमांडर ब्रिगेडियर पीयूष खुराना ने सभी कैडेटों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Share0

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

43 minutes ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

1 hour ago

हिंदुस्तान जिंक द्वारा स्वास्थ्य शिविरों से राजस्थान और उत्तराखंड के 1200 से अधिक ग्रामीण लाभान्वित –

  पंतनगर -हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की स्वास्थ्य सेवा परियोजना एवं सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत ममता…

1 hour ago

राजपुर क्षेत्र में अरबों रुपये की जमीन के सौदों में कथित धोखाधड़ी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज –

  , देहरादून:  राजपुर थाना क्षेत्र स्थित डोम गांव में करोड़ों-अरबों रुपये मूल्य की जमीनों की…

1 hour ago