वात्सल्य योजना से 4,812 बच्चों को मिला आर्थिक संबल, 2.87 करोड़ रुपये जारी –

देहरादून। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत प्रदेश सरकार ने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने अभिभावकों को खोने वाले बच्चों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने  अपने शासकीय आवास स्थित कैंप कार्यालय से योजना के अंतर्गत जुलाई और अगस्त 2026 की कुल 2 करोड़ 87 लाख 73 हजार रुपये की सहायता राशि जारी की।मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि योजना के तहत जुलाई 2026 में 4,812 लाभार्थियों के लिए 1 करोड़ 44 लाख 36 हजार रुपये तथा अगस्त 2026 में 4,779 लाभार्थियों के लिए 1 करोड़ 43 लाख 37 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। यह सहायता राशि PFMS के माध्यम से डीबीटी के जरिए लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। योजना के तहत जून 2026 तक की सहायता राशि पूर्व में ही जारी की जा चुकी है।21 वर्ष की आयु पूरी करने पर 1,513 बच्चे योजना से बाहरविभागीय मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय समितियों द्वारा अनुमोदित पात्र लाभार्थियों को निर्धारित आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के तहत जुलाई 2026 में 38 बच्चों तथा अगस्त 2026 में 33 बच्चों ने 21 वर्ष की आयु पूर्ण की, जिसके बाद वे योजना से बाहर हो गए। योजना शुरू होने से अब तक 21 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले 1,513 बच्चे योजना से बाहर हो चुके हैं।इसके अलावा माता-पिता के पुनर्विवाह, लाभार्थी की मृत्यु सहित अन्य कारणों से 252 बच्चे योजना से बाहर हुए हैं। इस प्रकार योजना के प्रारंभ से अब तक कुल 1,765 बच्चे योजना से बाहर हो चुके हैं।शिक्षा और बेहतर भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्धकैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल कोविड प्रभावित बच्चों को आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें शिक्षा, पालन-पोषण और बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना सरकार की इसी प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंद बच्चों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उनके सुरक्षित और उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।इस अवसर पर सीपीओ अंजना गुप्ता सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

मुख्यमंत्री ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…

22 minutes ago

विशेष दिव्यांग शिविर में 42 दिव्यांगजनों के दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाए गए, 07 नए बैंक खाते खोले गए

देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…

1 hour ago

23 अक्टूबर से शुरू होगी ईवीएम, वीवीपैट एवं कंट्रोल यूनिट की प्रथम स्तरीय जांच

एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…

1 hour ago

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गोर्खाली समाज के वरिष्ठजनों से लिया आशीर्वाद, दशैं एवं विजयादशमी की दी शुभकामनाएं

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…

2 hours ago

भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में कल से सड़क पर उतरेगी कांग्रेस, गैरसैंण में जुटेंगे नेता – myuttarakhandnews.com

देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…

2 hours ago

NEET-UG स्ट्रे वेकेंसी राउंड में सीट मिलने पर दाखिला नहीं लिया तो एक साल का प्रतिबंध, धरोहर राशि भी होगी जब्त – myuttarakhandnews.com

देहरादून: नीट-यूजी की स्ट्रे वेकेंसी काउंसलिंग में एमबीबीएस या बीडीएस की सीट आवंटित होने के…

2 hours ago