Categories: hindiUttarakhand

नदी में सेना का टैंक डूबने से जेसीओ समेत 5 जवान शहीद, उत्तराखंड का बहादुर भी शामिल – Uttarakhand myuttarakhandnews.com

Latest posts by Sapna Rani (see all)देहरादून: लद्दाख में सैन्य अभ्यास के दौरान सेना का टी-72 टैंक श्योक नदी में अचानक आई बाढ़ में डूब गया। इस हादसे में एक जेसीओ समेत पांच जवान शहीद हो गए। सेना के अनुसार यह घटना शुक्रवार-शनिवार की रात एक बजे एलएसी के पास न्योमा चुशूल इलाके में हुई। सेना ने सभी सैनिकों के शव बरामद कर लिए, इनकी पहचान एमआरके रेड्डी, सुभान खान, ई तेइबम, सादरबोनिया नागराजू और पौड़ी जिले के भूपेंद्र नेगी के रूप में हुई है। लेह में सेना के प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार देर रात सैन्य अभ्यास चल रहा था। रात एक बजे पूर्वी लद्दाख में सासेर ब्रांग्सा इलाके में टैंक श्योक नदी को पार कर रहा था, तभी वो पानी में फंस गया।सूचना मिलते ही सैन्य बचाव दल मौके पर पहुंचा। लेकिन नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के कारण बचाव कार्य शुरू नहीं हो सका। टैंक तेज बहाव के साथ नदी में डूब गया, जिससे पांच जवान शहीद हो गए। घटना मंदिर मोड़ के पास हुई जो लेह से 143 किलोमीटर दूर है।पौड़ी के भूपेंद्र नेगी भी हादसे में शहीदलद्दाख की श्योक नदी का जलस्तर बढ़ने से हुए हादसे में उत्तराखंड निवासी जवान भूपेंद्र सिंह नेगी भी शहीद हुए हैं। भूपेंद्र मूलरूप से पौड़ी जिले में पाबौ ब्लॉक के विशल्ड गांव के रहने वाले थे।सेना की ओर से भी शहीद भूपेंद्र का पार्थिव शरीर गांव लाया जा रहा है। लद्दाख के न्योमा-चुशूल इलाके में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास श्योक नदी का जल स्तर बढ़ने से सेना के पांच जवान बह गए थे। जानकारी के मुताबिक, सैन्य अभ्यास के बाद देर रात टी-72 टैंक वापस लौट रहा था। जो सासेर ब्रांगसा में श्योक नदी पार करते वक्त अचानक जल स्तर बढ़ने से डूब गया और पांचों जवान समेत टैंक डूब गया।इस टैंक में भूपेंद्र नेगी भी सवार थे। उनके शहीद होने की सूचना के बाद देहरादून में रह रही पत्नी आशी, पिता कुंवर सिंह नेगी और बच्चे गांव के लिए रवाना हो गए हैं। भूपेंद्र सिंह का परिवार हाल में ही दिल्ली से देहरादून शिफ्ट हुआ था। वह यहां किराये पर रहकर अपना मकान बना रहे थे ।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

संस्कार और अनुशासन ही सफलता की असली कुंजी: मुख्यमंत्री धामी –

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…

59 seconds ago

विद्यालयों में हो स्थायी शिक्षक और सुदृढ़ शैक्षणिक व्यवस्थाः मुख्य सचिव

राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…

2 hours ago

पौड़ी में विकसित किया जा रहा इको एडवेंचर पार्क, साहसिक पर्यटन और रोमांच का बनेगा नया केंद्र

नवाचारी पहल के रूप में विकसित होगा प्रकृति और रोमांच का संगम, जिलाधिकारी ने निरीक्षण…

2 hours ago

देहरादून के नकरौंदा स्थित होटल/होमस्टे में आबकारी विभाग की छापेमारी, शराब की बड़ी खेप बरामद

देहरादून। अवैध शराब की बिक्री और भंडारण पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने…

3 hours ago