Categories: hindiUttarakhand

50 राउंड फायरिंग से दहली उत्तराखंड: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में अंधाधुंध गोलीबारी, पिता-पुत्र गंभीर घायल – Uttarakhand

Uttarakhand shaken by 50 rounds of firing: Two parties opened fire indiscriminately over old rivalry, father and son seriously injuredइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)रुड़की: हरिद्वार जिले के झबरेड़ा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया. कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई. इस दौरान बाप-बेटे को गोली लग गई. गोली लगने से बाप-बेटा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. इस झगड़े के बाद गांव में तनाव का माहौल है. मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है.जानकारी के मुताबिक रुड़की तहसील के झबरेड़ा थाना क्षेत्र के कोटवाल आलमपुर गांव में बीती 18 जून को एक युवती का फोटो खींचने और सोशल मीडिया पर अपलोड करने करने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई थी. वहीं मामला पुलिस तक पहुंचा और दोनों पक्षों की ओर से तहरीर दी गई थी. हालांकि एक पक्ष की ओर से मुकदमा भी दर्ज हो गया था, हालांकि अभी यह मामला निपटा भी नहीं था कि आज सुबह एक पक्ष ने आकर फिर से विवाद शुरू कर दिया और फायरिंग कर दी.मौके पर लगी लोगों की भीड़बताया गया है कि इस पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में कई राउंड फायरिंग की गई है, जिसमें बाप-बेटे को गोली लग गई. गोली लगने से दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया.बताया गया है कि कोटवाल आलमपुर गांव निवासी बालिस्टर और तेजपाल पक्ष के बीच पुरानी रंजिश को लेकर दो दिन पूर्व भी कहासुनी हो गई थी. शनिवार की सुबह बालिस्टर पक्ष के आठ से दस लोग तेजपाल के घर के सामने पहुंचे. इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और दोनों में गाली-गलौज होने लगी. तभी कुछ ही देर बाद ताबड़तोड़ गोलियां चलनी शुरू हो गई.घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिसबताया गया है कि इस दौरान करीब 50 राउंड फायरिंग हुई. इस फायरिंग में 20 वर्षीय वंश और 45 वर्षीय उसके पिता सुशील चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को रुड़की के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, लेकिन दोनों की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी. इसीलिए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया.वहीं घटना की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के आने की भनक लगते ही हमलावर मौके से फरार हो गए. पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक, कारतूस के खोखे और अन्य सामान बरामद किया है. फिलहाल गांव में सुरक्षा के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया है. झबरेड़ा थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि गोली चलने की घटना की जांच की जा रही है. अभी किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिली है. तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

चम्पावत के बाद अब हरिद्वार में होगी कैबिनेट बैठक, जनता के बीच पहुंच रही धामी सरकार –

 हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठकें अब राजधानी…

2 hours ago

माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

भारतीय तटरक्षक बल के इतिहास में पहली बार 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली पर्वत…

2 hours ago

माउंट मुकुट ईस्ट का ऐतिहासिक आरोहण कर लौटा संयुक्त अभियान दल, मुख्यमंत्री धामी ने किया फ्लैग-इन –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  मुख्यमंत्री आवास में भारतीय तटरक्षक बल और हिमालयन माउंटेनियरिंग…

2 hours ago

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की आधारशिला, पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री देहरादून : मुख्यमंत्री…

4 hours ago

अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल

SDRF ने चलाया संयुक्त रेस्क्यू अभियान, घायलों को खैरना अस्पताल पहुंचाया अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले के…

6 hours ago