Categories: hindiUttarakhand

शादी में महिलाओं ने सोने के गहने पहने तो 50 हजार जुर्माना, उत्तराखंड में इस अनोखे फरमान की क्या वजह – myuttarakhandnews.com

देहरादून: शादी में महिलाओं के लिए गहने और परिधान ही सबसे महत्वपूर्ण होता है। सज-धजकर महिलाएं विवाह या किसी समारोह में गहनों से लदकर पहुंचती हैं, लेकिन उत्तराखंड के दो गांवों में सर्वसम्मति से आदेश जारी हुआ है कि शादी या किसी समारोह में महिलाएं ज्यादा गहने नहीं पहन सकती। महिलाओं को सिर्फ कान के कुंडल, मंगलसूत्र और नाक की फुली पहनने की अनुमति है। आदेश नहीं मानने पर 50 हजार का जुर्माना देना होगा। गांववालों के इस अनोखे आदेश की वजह भी काफी रोचक है।
देहरादून जनपद के जौनसार-बावर क्षेत्र के चकराता ब्लॉक के दो गांव कंदाड़ और इद्रोली के गांववालों ने ऐसा आदेश जारी किया है। यह आदेश पूरे प्रदेश में चर्चा बटोर रहा है। इस निर्णय के अनुसार अब महिलाएं शादी समारोह और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में केवल तीन सोने के गहने ही पहन सकेंगी।
क्या वजहइस नियम का मकसद समाज में सादगी और समानता को बढ़ावा देना है। यह कदम विवाह के दौरान दिखावे और आर्थिक दबाव को कम करने के लिए गांव की सामूहिक सहमति से लिया गया है। गांव में शादी-ब्याह में सोने के गहनों की अधिकता से आर्थिक असमानता और सामाजिक प्रतिस्पर्धा बढ़ रही थी, जिसे रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसे गरीब परिवारों पर विवाह के खर्च का दबाव कम करने और समुदाय में सामाजिक बराबरी कायम करने की पहल के रूप में भी देखा जा रहा है।
कंदाड़ और इद्रोली गांव के ग्रामीणों ने सामूहिक बैठक कर यह नियम बनाया है और इसका उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। यदि कोई महिला तय सीमा से अधिक गहने पहनती हैं तो उन्हें 50 हजार रुपए का जुर्माना देना होगा। यह फैसला पूरे गांव के लोगों की सहमति से लिया गया और इसे एक सामाजिक सुधार आंदोलन के रूप में भी देखा जा रहा है।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट सेवा के 25 वर्ष पूरे   सीएम धामी…

2 hours ago

चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

 2023 का रिकॉर्ड टूटा देहरादून। उत्तराखंड की प्रसिद्ध चारधाम यात्रा ने इस वर्ष नया ऐतिहासिक…

3 hours ago

दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा

माउंट कुन के बाद भागीरथी-II पर तिरंगा, अंकुर रावत ने दिया सुरक्षित पर्वतारोहण का संदेश…

3 hours ago

अलकनंदा-गंगा की तेज धाराओं में दिखेगा जवानों का साहस और जांबाजी –

देहरादून, । साहस, रोमांच, अनुशासन और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन करने के उद्देश्य से…

7 hours ago