Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में भूकंप चेतावनी को लगाए जाएंगे 500 सेंसर, संवेदनशील स्थान भी चिह्नित – myuttarakhandnews.com

गैरसैंण: उत्तरखंड में भूकंप की चेतावनी प्रणाली को और अधिक मजबूत बनाने के लिए धामी सरकार ने संवेदनशील स्थानों पर 500 नए सेंसर स्थापित करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार की ओर से इसके लिए संवेदनशील स्थान भी चिह्नित कर लिए गए हैं। कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन ने गुरुवार को प्रश्नकाल में अल्पसूचित प्रश्न के तहत राज्य में भूकंप चेतावनी प्रणाली से जुड़े सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील श्रेणी में आता है। ऐसे में सरकार की ओर से चेतावनी प्रणाली के तहत क्या कार्रवाई की जा रही है?
योजना पर 153 करोड़ रुपये का खर्च आएगाइसके जवाब में संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने सदन को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने भूकंप चेतावनी प्रणाली के तहत राज्य में 169 सेंसर स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि 500 नए सेंसर लगाने की भी योजना बनाई गई है। केंद्र सरकार के सहयोग से तैयार की गई इस योजना पर कुल 153 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से 90 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।
संसदीय कार्य मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि देहरादून, उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ समेत 10 शहरों में कुल 500 स्थानों का चयन सेंसर के लिए किया गया है। केंद्र सरकार के सहयोग से इस योजना को जल्द धरातल पर उतारा जाएगा।
वर्तमान में 128 सेंसर ही कर रहे हैं कामसंसदीय कार्यमंत्री उनियाल ने बताया कि राज्य में वर्तमान में भूकंप चेतावनी प्रणाली के तहत कुल 169 सेंसर लगाए गए हैं। इनमें से 128 काम कर रहे हैं जबकि 41 खराब हैं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

बागेश्वर में 12वीं की छात्रा की मौत से मचा हड़कंप, किराए के कमरे में मिला शव

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत…

2 hours ago

सीएम धामी ने विधानसभा में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पूर्व मुख्यमंत्री खण्डूड़ी का जीवन सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल- मुख्यमंत्री देश की…

2 hours ago

बागेश्वर में बड़ा हादसा: गोमती नदी में गिरी स्कूटी, 25 वर्षीय युवक का शव बरामद

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गई, जिससे एक…

3 hours ago

देहरादून पुलिस ने बरामद किए 8 गुम हुए मोबाइल फोन, मालिकों को लौटाई उनकी खोई संपत्ति

देहरादून। राजधानी देहरादून में पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों…

3 hours ago

कैंची धाम में वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़, नैनीताल पुलिस ने संभाली यातायात व्यवस्था – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। वीकेंड पर कैंची धाम में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही…

6 hours ago

CM धामी ने दलेर मेहंदी को किया फोन, सुबोध उनियाल विवाद पर कही ये बात – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मशहूर सिंगर दलेर मेहंदी को फोन किया।…

7 hours ago