देहरादून। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल ब्लड बैंक एवम् श्री महाकाल सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 54 युनिट रक्तदान हुआ। शिविर में पंजाब से आई संगत ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। श्री दरबार साहिब परिसर में श्री दरबार साहिब के सज्जदानशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के सानिध्य में श्री महाकाल सेवा समिति द्वारा आयोजित 23 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयाजित किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने कहा कि रक्तदान जीवन दान है। अपना खून देकर किसी की जिन्दगी को बचाने से बड़ा पुण्य कोई नहीं है। रक्तदान शिविर में कुछ ऐसे रियल लाइफ हीरो को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने कई बार रक्तदान कर इंसानियत की अनूठी मिसाल पेश की है।
श्री महाकाल सेवा समिति के अध्यक्ष रोशन राणा ने जानकारी दी कि समिति की ओर से प्रत्येक तीन माह में स्वैच्छिक रक्त्दान शिविर का आयेाजन किया जाता है। इसके साथ साथ श्री महाकाल सेवा समिति जनसेवा से जुड़े परोपकार के कार्य निरंतर करती रहती है।
इससे पूर्व भागवत आचार्य सुभाष जोशी, आचार्य सुशांत राज द्वारा दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, पूर्व राज्यमंत्री अशोक वर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, ब्रांड एंबेसडर स्वच्छता अभियान देहरादून मोंटी कोहली ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। शिविर को सफल बनाने में श्री महाकाल सेवा समिति के बालकिशन शर्मा, संजीव गुप्ता, गौरव जैन, आयुष जैन, नितिन अग्रवाल, सुमित बंसल, विनय प्रजापति, अंशुल बंसल, हेमराज अरोड़ा, राहुल माटा, विक्रम चैधरी, कृतिका राणा अनुष्का राणा का विशेष सहयोग रहा।
Kedartal Rescue Operation: हिमस्खलन के बाद लापता आठ पर्वतारोहियों की तलाश तेज, मिले बैग और…
मतदान के दौरान मिलेंगी सुगम एवं सुलभ सुविधाएं, 30 नवंबर तक पूरा होगा विशेष अभियान…
डोईवाला में 60-65 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, मैगी प्वाइंट और पुरुकुल रोड पर…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…