ग्राफिक एरा के अचीवर्स मीट में 545 छात्र हुए सम्मानित – my uttarakhand news

देहरादून,  ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डा. कमल घनशाला ने कहा कि सपने देखना कभी न छोड़ें। एक सपना देखें, उसे पूरी मेहनत और लगन से हासिल करें, और फिर उससे भी बड़ा सपना देखने का साहस रखें। सच्चे सपने वही होते हैं जो आपको चैन से सोने न दें और लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करें।
 
डा. घनशाला आज ग्राफिक एरा की अचीवर्स मीट 2026 को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज का दौर अभूतपूर्व बदलावों का है, जहां तकनीक की गति हर छह महीने में नई दिशा ले रही है। ऐसे समय में सिर्फ डिग्री ही काफी नहीं होती, बल्कि मजबूत सोच, स्वस्थ जीवनशैली और लगातार सीखते रहने की आदत ही असली सफलता की पहचान बनती है। उन्होंने कहा कि भविष्य को लेकर तय सीमाएं बनाना अब संभव नहीं है, क्योंकि अवसर किसी भी दिशा से आ सकते हैं , जरूरत है तो सिर्फ उन्हें पहचानने और पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनाने की।
 
उन्होंने छात्रों से अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए ओपन होना और सीखते रहना सबसे बड़ा हथियार है। डा. घनशाला ने कहा कि बदलते समय में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने जा रही है, और इसके लिए विश्वविद्यालय लगातार उद्योगों के साथ मिलकर आधुनिक तकनीकों में निवेश कर रहा है।
 
अचीवर्स मीट में चेयरमैन ने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों की सफलता की नींव परिवार के सहयोग और विश्वास पर टिकी होती है। अभिभावकों से उन्होंने आह्वान किया कि वे बच्चों के सपनों को अपनाएं और उन्हें अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित करें।
 
अचीवर्स और उनके अभिभावकों के विशेष अनुरोध पर डॉ. कमल घनशाला ने ‘ज़िंदगी की यही रीत है, हार के बाद ही जीत है’ और ‘कहीं दूर जब दिन ढल जाए’ जैसे गीत अपने खास अंदाज़ में प्रस्तुत करके वाहवाही लूटी। डा. कमल घनशाला के जन्मदिन के अवसर पर एक विशाल केक भी काटा गया। साथ ही उनके अब तक के सफर पर आधारित एक लघु फिल्म ‘सफरनामा’ भी प्रदर्शित की गई।
 
अचीवर्स मीट में ग्राफिक एरा ग्रुप के चीफ पैट्रन श्री आर. सी. घनशाला, ग्राफिक एरा एजुकेशनल सोसायटी की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी घनशाला, ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की वाइस चेयरपर्सन डॉ. राखी घनशाला, ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डॉ. राकेश कुमार शर्मा, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. संतोष एस. सर्राफ, रजिस्ट्रार डॉ. नरेश कुमार शर्मा, ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. अमित आर. भट्ट, रजिस्ट्रार डॉ. डी. के. जोशी, भीमताल परिसर के निदेशक कर्नल अनिल नायर, हल्द्वानी परिसर के निदेशक डॉ. मनीष बिष्ट, अन्य अधिकारी, संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन साहिब सबलोक ने किया।

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, सात स्थानों पर सीलिंग

बिना मानचित्र स्वीकृति के बन रही दुकानों और व्यावसायिक निर्माणों पर कार्रवाई, प्राधिकरण ने नियमों…

3 minutes ago

उत्तराखंड में राष्ट्रीय महिला आयोग ने लिया वर्ष 2030 तक ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प

ऋषिकेश: राष्ट्रीय महिला आयोग एवं उत्तराखंड राज्य महिला आयोग के संयुक्त तत्वावधान में  अखिल भारतीय…

44 minutes ago

सरदार पटेल ने 560 से अधिक रियासतों का एकीकरण कर रखी अखंड भारत की नींव : मुख्यमंत्री धामी –

 देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घंटाघर स्थित भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा…

1 hour ago

उत्तराखंड पुलिस के 8 उपनिरीक्षक बने दलनायक, पुलिस मुख्यालय ने जारी किए पदोन्नति आदेश

नई जिम्मेदारी के साथ मिली नई तैनाती, डीजीपी दीपम सेठ ने पदोन्नत अधिकारियों को दी…

3 hours ago

आबकारी विभाग की छापेमारी से मचा हड़कंप, दो महिला आरोपी गिरफ्तार –

 ऋषिकेश। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए मनसा…

3 hours ago