लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती पर भव्य समारोह, 55 विभूतियां सम्मानित –

 
देहरादून,  होल्कर एजुकेशनल ट्रस्ट, देवी अहिल्याबाई होल्कर उत्सव समिति (उत्तराखंड) एवं एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में लोकमाता पुण्यश्लोक देवी अहिल्याबाई होल्कर की 301वीं जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर धार्मिक अनुष्ठानों, सम्मान समारोह, सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों, शिक्षाविदों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री श्री सौरभ बहुगुणा रहे। समारोह में पद्म भूषण से सम्मानित उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी का प्रथम नागरिक अभिनंदन किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति लोकपाल सिंह उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में राज्य आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ. विनय कुमार रूहेला ने मुख्यमंत्री का संदेश उपस्थित जनसमूह को सुनाया। कार्यक्रम में उत्तराखंड सरकार की उप सचिव ऋचा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खेम सिंह पाल सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल छतरी पाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह पाल ने की।
समारोह का शुभारंभ पार्थिव शिवलिंग पूजन, महारुद्राभिषेक, वैदिक मंत्रोच्चार, महाआरती एवं लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। वक्ताओं ने देवी अहिल्याबाई होल्कर के आदर्श शासन, न्यायप्रियता, महिला सशक्तिकरण, धर्म संरक्षण एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि देवी अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की ऐसी महान शासक थीं जिन्होंने न्याय, सेवा, करुणा और धर्म के मूल्यों पर आधारित आदर्श शासन स्थापित किया। उन्होंने देशभर के अनेक मंदिरों, घाटों एवं तीर्थस्थलों का जीर्णोद्धार कर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा के संरक्षण में अमूल्य योगदान दिया।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “देवी अहिल्याबाई होल्कर सम्मान समारोह” रहा, जिसमें शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक सेवा, महिला सशक्तिकरण, संस्कृति, युवा विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 55 विशिष्ट विभूतियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के मेधावी विद्यार्थियों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही समर कैंप 2025-26 में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया।
समारोह के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन की सफलता पर होल्कर एजुकेशनल ट्रस्ट, देवी अहिल्याबाई होल्कर उत्सव समिति (उत्तराखंड) एवं एडिफाई वर्ल्ड स्कूल की ओर से सभी अतिथियों, सम्मानित विभूतियों, विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया गया।
कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आयोजन में एडवोकेट पंकज होल्कर, अनिल कुमार पाल, डी.के. पाल, राजेश पाल, सुभे सिंह पाल, शशांक पाल, बबलू पाल, एडवोकेट ओमप्रकाश पाल, यशवंत पाल, सुभाष चंद पाल, राजकुमार पाल, शेर सिंह पाल तथा एडिफाई वर्ल्ड स्कूल के प्रधानाचार्य प्रदीप गौड़ सहित अनेक कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। समारोह में बड़ी संख्या में सामाजिक, शैक्षणिक एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।


pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

Possibility of rain and snowfall in these 5 districts of Uttarakhand | Uttarakhand News Network

The weather in Uttarakhand is undergoing constant changes. Rainfall is expected today in several mountainous…

21 minutes ago

देहरादून में अवैध गैस रिफिलिंग पर बड़ी कार्रवाई, 94 सिलेंडर जब्त; दो गिरफ्तार

घरेलू गैस के व्यावसायिक इस्तेमाल पर प्रशासन सख्त, त्योहारों के मद्देनजर जांच अभियान तेज देहरादून: …

53 minutes ago

मुख्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

खटीमा – सूबे के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा पहुंचकर हेलीपैड लोहियाहेड व…

1 hour ago

Bollards to be installed to prevent unauthorised vehicle entry

Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…

9 hours ago

Social activist demands denial of fuel to 2-wheeler riders without helmets

my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…

9 hours ago