उत्तराखंड: उत्तराखंड के देहरादून जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां एक 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ। आरोप है कि 65 साल के बुजुर्ग ने हैवानियत की है। पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
मिली जानकारी के अनुसार यह मामला देहरादून के सहसपुर ब्लाक के एक गांव में से सामने आया है। जहां शनिवार को एक 10 वर्षीय बच्ची 65 साल के बुजुर्ग की हवस का शिकार बनी है। बुजुर्ग गांव में आटा चक्की चलाने का काम करता है। आरोप है कि बुजुर्ग मासूम को बहला-फुसलाकर कमरे में ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर डराया-धमकाया।
पीड़िता ने परिजनों को आपबीती सुनाई। मामले की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि घटना के बाद से आरोपी फरार है। तलाश जारी है।
Post Views: 2
Post navigation
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग बूथों का निरीक्षण कर एसआईआर आपत्ति…
देहरादून: उत्तराखंड में मानसून की प्रचंड बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।…
हाईकोर्ट शिफ्टिंग को लेकर वकीलों में आक्रोश, नैनीताल बार एसोसिएशन अब उठाएगा ये कदम |…
जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों में तेजी, समयबद्ध फॉलोअप और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करने के दिए…
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …