चमोली ( प्रदीप लखेड़ा )चमोली जिले के पीपलकोटी टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 12 मजदूर घायल हुए हैं। घायलों में एक मजदूर का इलाज पीपलकोटी स्थित विवेकानंद हॉस्पिटल में चल रहा है, जबकि 11 मजदूरों को गोपेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक गंभीर घायल मजदूर को बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद टनल में फंसे 3 मजदूरों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।बताया गया है कि हादसे के समय टनल के अंदर कुल 28 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से 6 मजदूर हादसे के दौरान सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे, जबकि अन्य मजदूर टनल के अंदर फंस गए थे। इनमें से अब तक 7 मजदूरों की मौत की पुष्टि हो चुकी है और 3 मजदूर अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू टीमें लगातार टनल के अंदर अभियान चलाकर लापता मजदूरों की तलाश में जुटी हुई हैं।
एक गंभीर घायल टिहरी। टिहरी जिले के देवप्रयाग-पौड़ी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में…
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कौशल विकास एवं रोजगार से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की …
न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा प्रतिभा का प्रदर्शन जिलाधिकारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों…
लोक निर्माण विभाग, सीआरएसटी इंटर कॉलेज, के०एल० साह ट्रस्ट नगर पालिका परिषद बा0 इ0का0 का…
पीड़ित महिला को किसी भी समस्या के समाधान व न्याय हेतु आयोग सदैव उनके साथ;…
122 पदों पर कैबिनेट की मंजूरी के बाद खेल मंत्री ने दी जानकारी देहरादून। उत्तराखंड…