उत्तराखंडखेल–जगत
Share0
Advertisement
गोपेश्वर में आयोजित हुई आठवीं जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता, 75 खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दमखमचमोली ( प्रदीप लखेड़ा )रविवार को गोपेश्वर में आठवां जनपद स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।1008 गीता स्वामी राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर में आयोजित आठवीं जनपद स्तरीय ताईक्वांडों चैंपियनशिप प्रतियोगिता का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेंश पंवार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में 75 बच्चों ने प्रतिभाग किया।राजकीय इंटर कालेज गोपेश्वर में आठवीं जनपद स्तरीय ताईक्वांडों चैंपियनिशप प्रतियाेगिता का शुभारंभ करते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सर्वेश पंवार ने कहा कि बच्चों में निरंतर खेल भावनाओं को लेकर प्रेरित किया जाना चाहिए। खेल से आज युवा अपने क्षेत्र ,जनपद व देश का नाम रोशन कर रहा है। छोटी छोटी प्रतिभाओं से ही प्रतिभागी बड़े मंचों पर अपनी प्रतिभा का हुनर दिखाता है। गोपेश्वर में इस तरह की प्रतियोगिता आयोजित होने से बच्चों का मनोबल बढ़ने के साथ उनके शारीरिक विकास में भी इस तरह की प्रतियोगिताएं व खेल फायदेमंद हैं।ताइक्वांडों एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंकोला पुरोहित ने कहा कि चमोली जनपद में हर वर्ष ताइक्वांडों प्रतियोगिताएं आयोजित होती है। जनपद स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलता है। कहा कि अब तक जिले से कई प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाकर चमोली जनपद का नाम रोशन कर चुके हैं। बताया कि प्रतियोगिता में अब्बल रहे प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा गोल्ड,सिल्वर, ब्रोंज मेडल देकर सम्मानित किया गया। कोच शुभम शाह ने बताया कि प्रतियोगिता में जनपद के 75 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया इस अवसर पर शहबाज अहमद,मुकेश सिंह, हरीश सिंह,ऋचा ,सुमन सहित कई नागरिक शामिल थे।
Share0
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…