पिछले दिनों बद्रीनाथ में बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों की पाकेटमारी की सूचना आरही थी ।जिसमे कुछ के मोबाइल तो कुछ के रुपये भी गायब हो गये ।ऐसे में देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओ के मध्य गलत संदेश पहुंच रहा था ।
ये गिरोह चार धाम यात्रा में आए श्रद्धालुओं/यात्रियों के स्नान करते समय उनका ध्यान भटका कर सामान चोरी कर लेते हैं।या भीड़ का फायदा उठा उनकी जेबों पर हाथ साफ करते है ।
गोपनीय सूचना मिली कि यह अंतर्राज्यीय गिरोह बद्रीनाथ में मौजूद है ।
जिस आधार पर इस “पुष्पा गैंग” के 08 सदस्यों को पड़ा पंचायत पार्किंग आस्था पथ रोड़ बद्रीनाथ से गिरफ्तार किया गया ।इस गिरोह के सभी सदस्य हवाई और रेल मार्ग से आंध्र प्रदेश से पहुंचे थे। गैंग का लीडर कृष्णा छेदाजा नामक व्यक्ति करता था।
इनसे 2 लाख 55 हजार रूपये नगदी, 8 मोबाइल फोन व 08 पर्स मिले ।
पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें। भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में अपने सामान को हमेशा निगरानी में रखें और संदिग्ध गतिविधियों के प्रति सतर्क रहें। पुलिस भी लगातार गश्त बढ़ा कर ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।
गिरफ्तार अभियुक्त-1- कृष्णा छेदाजा पुत्र वेकेटेश्वर निवासी 13 / 12 बी पट्टाविरामुला कालोनी थाना मंगलगिरी जिला गुंटूर आन्ध्र प्रदेश उम्र 50 वर्ष
2- छेदाला कुष्णा पुत्र रमुलू निवासी म0न0 2-106 निकट रेलवे पुल ताडापली गुटूर आन्ध्र प्रदेश
3-टेमरालारामाराव पुत्र श्रीनिवास राव निवासी 10-19 नामे बहमणा स्ट्रीट ताडापल्ली आन्ध्रप्रदेश 4- खानागाला गोपी पुत्र नागेश्वर राव निवासी आन्ध्र प्रदेश
5–गुजी नागराज पुत्र कोटेश्वर राव निवासी आन्ध्र प्रदेश
6- रंगाराव पुत्र अंजेय नि० आन्ध्र प्रदेश
7- उमा महेश्वरम पुत्र सुव्वा राव नि० आन्ध्र प्रदेश
8–मंणिकान्ता पुत्र नरसिम्हा राव निवासी आन्ध्र प्रदेश
एसपी चमोली द्वारा पुष्पा गैंग को गिरफ्तार करने वाली टीम को उत्साहवर्धन हेतु 5000 रु0 नगद पारितोषिक दिये जाने की घोषणा की है ।
Post Views: 2
Post navigation
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…