चकराता | बीते शुक्रवार को लोखंडी घूमने पहुंचे करीब 80 पर्यटक मंगलवार सुबह सकुशल अपने-अपने घरों के लिए रवाना हो गए। भारी बर्फबारी के कारण ये पर्यटक रास्ते में फंस गए थे।
होटल व्यवसायी लिखिलेश चौहान और रोहन राणा ने बताया कि कुछ पर्यटक 22 जनवरी को लोखंडी भ्रमण के लिए पहुंचे थे। शुक्रवार को अचानक हुई भारी बर्फबारी से त्यूणी–चकराता–मसूरी–मलेथा राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब तीन फीट तक बर्फ जम गई, जिससे कोटीकनासर से चकराता तक लगभग 30 किलोमीटर का मार्ग पूरी तरह बंद हो गया।
लगातार प्रयासों के बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सोमवार शाम मार्ग को खोल दिया। इसके बाद मंगलवार सुबह सभी पर्यटक सुरक्षित रूप से अपने गंतव्य की ओर रवाना हो सके।
पर्यटकों ने राहत की सांस ली और प्रशासन व विभाग की तत्परता के लिए आभार जताया।
Post Views: 3
Post navigation
Kedarnath Yatra Update: भारी भीड़ से बदरीनाथ-केदारनाथ हाईवे पर लगा भीषण जाम, 45 मिनट का…
जिले में अब 11,94,797 मतदाता पंजीकृत, 36,042 नए नाम जुड़े और 32,050 हटाए गए सभी…
देहरादून। नगर कीर्तन के आयोजन के दृष्टिगत रविवार, 4 अक्टूबर को देहरादून शहर में यातायात…
12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल ईवीएम-वीवीपैट की उपलब्धता,…
दिल्ली से कैंची धाम जा रही स्कॉर्पियो खाई में गिरी, 1 की मौत, 4 घायल…
नैनीताल : भीमताल विधानसभा क्षेत्र में सड़क एवं पुलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने…