एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस समारोह –

 
 
देहरादून, : एडिफाई वर्ल्ड स्कूल, देहरादून में भारत का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, गौरव और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया।
 
कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर , निदेशक किरण होलकर एवं प्रधानाचार्य प्रदीप गौड की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इसके पश्चात माननीय निदेशक एवं सम्मानित अतिथियों द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो उठा।
 
विद्यालय के बैंड ने देशभक्ति गीतों और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियाँ देकर सभी का मन मोह लिया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी के हृदय को भाव-विभोर कर दिया।
 
समारोह का विशेष आकर्षण “भव्य पतंग उड़ान महोत्सव” रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने तिरंगे रंगों की पतंगें उड़ाईं और स्वतंत्रता के प्रेरणादायक नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया।
 
 
इस अवसर पर माननीय निदेशक एडवोकेट डॉ. पंकज होलकर सर ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं राष्ट्रचिंतक महर्षि अरविंद घोष जी तथा अन्य महान स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
 
 
प्रधानाचार्य प्रदीप गौड सर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता का सदुपयोग करने, अनुशासन एवं संस्कारों को अपनाने तथा जीवन में योग्य विद्यार्थी और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया।
 
 
यह भव्य समारोह देशभक्ति, स्वतंत्रता, जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण का सशक्त संदेश देते हुए संपन्न हुआ।
 

pooja Singh

Share
Published by
pooja Singh

Recent Posts

खिलाड़ियों की मेहनत और प्रतिभा उत्तराखंड को खेलभूमि के रूप में दिलाएगी नई पहचान : रेखा आर्या

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी के…

5 hours ago

एसजीआरआर खेलोत्सव-2026 में स्कूल ऑफ मैनेजमेंट का दबदबा क्रिकेट और बास्केटबॉल में जीते खिताब

क्रिकेट फाइनल में नर्सिंग को 15 रन से दी शिकस्त देहरादून। श्री गुरु राम राय…

7 hours ago

चुंगी बड़ेथी में अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, केबिन में फंसे चालक को SDRF ने रेस्क्यू कर बचाया

विशेष रेस्क्यू तकनीक और उपकरणों की मदद से चालक को सुरक्षित निकाला, 108 एंबुलेंस से…

8 hours ago

एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई: धौरण रोड और सहस्त्रधारा रोड पर अवैध निर्माण सील

स्वीकृत मानचित्रों से छेड़छाड़ और बिना अनुमति दुकानों के निर्माण पर प्राधिकरण का शिकंजा, नियमों…

9 hours ago