Categories: hindiUttarakhand

उत्तराखंड में शीतलहर के बीच ठंड से बचने 83 साल के बुजुर्ग ने आग जलाई, झुलसकर मौत – myuttarakhandnews.com

रुद्रपुर: उत्तराखंड के रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में आग से झुलसकर 83 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग अपनी पत्नी के साथ वार्ड एक आनंद विहार के पास पिछले छह-सात वर्षों से झोपड़ी में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि ठंड से बचने के लिए दंपति द्वारा आग जलाई गई थी, जो कपड़ों और बिस्तर तक फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को जेपीएस स्कूल के पास स्थित आनंद विहार बस्ती में मंगलवार की शाम सूचना मिली कि एक बुजुर्ग दंपति की झोपड़ी में भीषण आग लगी है। सूचना मिलते ही ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि आग तेजी से फैल चुकी थी और एक व्यक्ति अंदर फंसा हुआ था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल फायर सर्विस को सूचित किया गया।
मौके पर मौतकुछ ही देर में रुद्रपुर फायर सर्विस की टीम पहुंची और फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के बाद फंसे बुजुर्ग को बाहर निकाला गया, लेकिन अत्यधिक झुलसने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान 83 वर्षीय रामचंद्र निवासी रामनगर पट्टी जिला बनारस उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
नए साल पर हल्की बारिशनए साल का स्वागत हल्की बूंदाबांदी के साथ हो सकता है। इसके साथ ही घने कोहरे से कुछ राहत मिलेगी हालांकि ठंड बढ़ेगी। अभी कोहरा पड़ने के बावजूद तापमान सामान्य से अधिक चल रहा था। अनुमान है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से दिल्ली समेत आसपास के इलाके में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आएगी।
ट्रेनों की रफ्तार थमीनई दिल्ली। दिल्ली में मंगलवार को भी कोहरे का सितम जारी रहा। विमान एवं रेल सेवा पर इसका असर देखने को मिला। दिल्ली एयरपोर्ट से आने-जाने वाली 120 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। वहीं, 16 विमानों को नजदीकी एयरपोर्ट की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। कोहरे की वजह से दिल्ली के अलग-अलग स्टेशनों पर मंगलवार को 100 से ज्यादा रेलगाड़ियां देरी से पहुंचीं।

Nandni sharma

Share
Published by
Nandni sharma

Recent Posts

आदि कैलाश अल्ट्रा मैराथन 2.0 की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, धावकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

24 से 26 अक्टूबर तक होगा आयोजन, गूंजी पहुंचकर जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने अधिकारियों को…

52 minutes ago

ड्यूटी पर जाते समय सड़क हादसे में पुलिसकर्मी प्रमोद कुमार का निधन, तीन बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

एसएसपी हरिद्वार समेत पुलिस अधिकारियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, पुलिस परिवार में शोक की लहर…

1 hour ago

उत्तराखंड की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में SP की जिम्मेदारी, देवभूमि का बढ़ाया मान

सादगी, स्पष्टवादिता और कर्तव्यनिष्ठा से बनाई अलग पहचान, बेटियों के लिए बनीं प्रेरणा देहरादून। उत्तराखंड…

2 hours ago

चारधाम यात्रा में टूटा रिकॉर्ड, 60 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या

देहरादून। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं…

3 hours ago

भव्य दशहरा: LED-लेज़र से जगमगाए रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के विशालकाय पुतले –

देहरादून। श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) की ओर से रेसकोर्स स्थित श्री…

3 hours ago