देहरादून, कलेक्ट्रेट परिसर स्थित ऋषिपर्णा सभागार में आयोजित समाधान दिवस में कुल 87 जनसमस्याएं दर्ज हुईं। भूमि विवाद, अवैध कब्जे, जमीन फर्जीवाड़े, अतिक्रमण, क्षतिग्रस्त पुश्तों से लेकर आर्थिक सहायता से जुड़े मामलों पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) केके मिश्रा ने सुनवाई की। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का केवल कागजी निस्तारण करने के बजाय स्थलीय जांच कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।समाधान दिवस में भूमि विवाद और अवैध कब्जे से संबंधित शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। मारूति विहार (राझांवाला) में खसरा संख्या 442 की सरकारी भूमि पर कथित कब्जे की शिकायत पर एसडीएम सदर को तत्काल कार्रवाई कर कब्जा हटाने के निर्देश दिए गए।रानीपोखरी क्षेत्र में एक सैनिक ने अपनी खरीदी गई भूमि पर दूसरे व्यक्ति द्वारा मकान बनाए जाने की शिकायत की। शिकायतकर्ता ने प्रॉपर्टी डीलर पर भूमि खरीद में फर्जीवाड़े का आरोप लगाया। रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज होने के बावजूद विवाद सामने आने पर तहसीलदार और एसएचओ ऋषिकेश को मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।राजपुर रोड निवासी मधु गुप्ता की ईस्ट होप टाउन स्थित निजी भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत पर एसडीएम और सीओ पुलिस को संयुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। नेहरूग्राम में पशु चिकित्सालय मार्ग पर मैकेनिक द्वारा किए गए अतिक्रमण की शिकायत पर भी एसडीएम सदर को जांच सौंपी गई।बिन्हार में भू-सर्वेक्षण की मांगभारतीय किसान संघ ने बिन्हार क्षेत्र की माटोगी, मदर्सू, भलेर, पष्टा, पपड़ियान और बावनधार ग्राम पंचायतों में भू-सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त की मांग रखी। इस पर एसडीएम विकासनगर को स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। वहीं गढ़बुरांसखंडा ग्राम पंचायत की प्रधान पूनम देवी ने बुरांसखंडा-गढ़ मोटर मार्ग के सर्वेक्षण की सीमा को लेकर उत्पन्न विवाद के निस्तारण की मांग की, जिस पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।बारिश से क्षतिग्रस्त पुश्तों की भी उठी समस्याकंडोगल में नाले से खेतों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग पर सिंचाई विभाग को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। लाडपुर में बारिश से क्षतिग्रस्त पुश्ते और आवासीय भवन में आई दरारों से जानमाल के खतरे की शिकायत पर नगर निगम को जांच कर सुरक्षा दीवार निर्माण के संबंध में कार्रवाई करने को कहा गया।रीठा मंडी मुस्लिम कॉलोनी निवासी सबनम ने न्यायालय के आदेश के बावजूद पति द्वारा भरण-पोषण की धनराशि नहीं दिए जाने और केस वापस लेने के लिए धमकाने की शिकायत की। मामले में सीओ पटेलनगर को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।आर्थिक सहायता की भी फरियादसमाधान दिवस में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों से जुड़ी शिकायतें भी सामने आईं। साक्षी रावत ने उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता की मांग की। वहीं अनुशका ने बेटी की पढ़ाई जारी रखने के लिए नंदा-सुनंदरा योजना के तहत फीस सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को औपचारिकता तक सीमित न रखा जाए। प्रत्येक मामले का स्थलीय परीक्षण, नियमानुसार जांच और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि फरियादियों को समय पर राहत और न्याय मिल सके।इस दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) स्मृता परमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता सिंचाई दीक्षांत गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम लाल भारती, मुख्य कृषि अधिकारी देवेंद्र राणा समेत विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: Cabinet Minister Ganesh Joshi today laid the foundation…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: École Globale International Girls’ School, Dehradun, celebrated the…
देहरादून। उत्तराखंंड में कहीं-कहीं मौसम बिगड़ा हुआ है तो किसी जिले में धूप खिली है।…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 1 Nov: The Asian School, Dehradun, celebrated its 27th Junior…
देहरादून। पंजाबी गायक दलेर मेहंदी और उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के बीच कुंजापुरी…
देहरादून। दिल्ली में वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए लागू किए गए नए वाहन नियमों…