देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से रोजगार की तलाश में उत्तराखंड गए 9 युवक एक हादसे का शिकार हो गए. हरिद्वार से देहरादून की ओर बढ़ते समय पहाड़ों के बीच तेज गर्जना के साथ बादल फट गया, इसी के चपेट में ये 9 लोग आ गए. जानकारी मिली है कि इनमें से 6 की मौत हो गई है जबकि 3 अभी भी लापता हैं. ये सभी लोग मुरादाबाद स्थित बिलारी थाना क्षेत्र के मुड़िया गांव के रहने वाले थे. जैसे ही इस हादसे की खबर युवकों के गांव पहुंची तो कोहराम मच गया.
हादसे के वक्त क्या हुआ था?जानकारी के मुताबिक, तेज गर्जना के साथ आई इस आपदा में मलबे और पानी की धाराएं इतनी जबरदस्त थीं कि मजदूरों को संभलने का मौका तक नहीं मिला. वे बहते पानी में फंस गए और उनमें से छह की मौत हो गई. मृतकों में मदन, नरेश, हरचरण, सोमवती, हिना और किरण शामिल हैं. इसके अलावा तीन लोग अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है.
प्रशासन ने क्या कहा?एसडीएम बिलारी विनय कुमार ने बताया कि कुल नौ मजदूर इस घटना की चपेट में आए थे जिनमें से छह के शव बरामद कर लिए गए हैं. तीन लोगों की अभी भी तलाश जारी है. जिलाधिकारी अनुज सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने मुड़िया गांव पहुंचकर शोकाकुल परिवारों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता देने का भरोसा दिया. मृतकों का स्थानीय परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया.
देहरादून। उत्तराखंड में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल टास्क…
देहरादून। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर स्थित विश्वप्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ धाम में…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम…
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत रोजगार सृजन और स्थानीय समुदायों की आजीविका…
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक और व्यावसायिक…
राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प,उत्कृष्टता केंद्र के रूप में किए जाएँगे विकसित…