उत्तराखंड : गोवा के एक नाइट क्लब में शनिवार देर रात हुआ अग्निकांड उत्तराखंड के कई परिवारों पर दुखों का पहाड़ बनकर टूटा। इस हादसे में उत्तराखंड के कुल 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में 5 लोग नाइट क्लब में कार्यरत थे, जबकि 4 लोग यहां घूमने आए थे। सबसे दर्दनाक बात यह कि हादसे में तीन सगी बहनों की भी जान चली गई।
हादसा गोवा के “बर्च बाई रोमियो लेन” नाइट क्लब में हुआ। आग लगते ही क्लब में अफरा-तफरी मच गई और धुआं फैलने से लोगों का दम घुटने लगा। बताया जा रहा है कि अधिकांश मौतें दम घुटने से हुई हैं।
पौड़ी गढ़वाल के छानी गांव का 29 वर्षीय सुमित नेगी करीब तीन माह पहले ही नौकरी के लिए गोवा गया था। वह क्लब में शेफ के रूप में कार्यरत था और इसी हादसे में उसकी मौत हो गई।
देवप्रयाग के संकुल्ड गांव के 24 वर्षीय जितेंद्र सिंह की भी आग से मौत हो गई। पिता के लापता रहने के कारण परिवार की जिम्मेदारी जितेंद्र पर ही थी। अब उनकी मौत की खबर से परिवार सदमे में है।
इसी तरह टिहरी गढ़वाल के ब्लॉक जाखणीधार के चाह गडोलिया गांव निवासी 27 वर्षीय सतीश राणा, पिथौरागढ़ के गुरना निवासी सुरेंद्र सिंह और चंपावत के नेत्र सलान निवासी मनीष सिंह महर भी इस हादसे में जान गंवा बैठे। सुरेंद्र हाल ही में नौकरी के लिए गोवा पहुंचे थे।
हादसे में मारे गए चार लोग मूल रूप से अल्मोड़ा के द्वाराहाट क्षेत्र से थे, जो दिल्ली के करावल नगर में रहते थे और घूमने के लिए गोवा गए थे। मृतकों में विनोद कबड़वाल, उनकी पत्नी की तीन बहनें—कविता, अनीता और सरोज शामिल हैं। विनोद की पत्नी भावना इस त्रासदी में किसी तरह बच गईं, लेकिन उन्होंने अपने पति और तीनों बहनों को खो दिया।
इस दिल दहला देने वाले हादसे ने उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ा दी है। परिवारों में मातम पसरा हुआ है और लोग सरकार से पीड़ित परिवारों की सहायता की मांग कर रहे हैं। वहीं, क्लब में सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
Post Views: 2
Post navigation
देहरादून। उत्तराखंड में जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेशव्यापी ‘उत्तराखंड न्याय…
my uttarakhand news Bureau Mussoorie, 18 Oct: The ‘Seva Sankalp Abhiyan’ launched by the Mussoorie…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: A delegation of international film producers met Chief…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 18 Oct: State Cabinet Minister Ganesh Joshi inaugurated various development…
Dehradun, Oct 18 (IANS): Bollywood actor Akshay Kumar met Chief Minister Pushkar Singh Dhami at…
चमोली; बदरीनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल…