देहरादून: जिला चिकित्सालय देहरादून में आयोजित दो दिवसीय विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन भी विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। बड़ी संख्या में लोगों ने शिविर में पहुंचकर विशेषज्ञों से परामर्श लिया और आवश्यक स्वास्थ्य जांच कराई।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक के निर्देशन एवं शिविर प्रभारी के समन्वय में आयोजित इस दो दिवसीय शिविर में कुल 931 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। इनमें 488 पुरुष और 443 महिलाएं शामिल रहीं।
शिविर के दौरान 174 लोगों की उच्च रक्तचाप एवं मधुमेह की जांच की गई। मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के तहत 33 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई। वहीं 41 किशोरियों को मासिक धर्म स्वच्छता तथा 21 लाभार्थियों को पोषण एवं समुचित देखभाल के संबंध में परामर्श दिया गया।
राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत 16 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग की गई, जबकि 20 लाभार्थियों को विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी एवं स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया गया।
प्रयोगशाला में हीमोग्लोबिन, एलएफटी, केएफटी एवं लिपिड प्रोफाइल सहित कुल 258 जांचें की गईं। इसके अलावा 87 एक्स-रे और 59 अल्ट्रासाउंड जांचें भी सफलतापूर्वक संपन्न कराई गईं।
प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक ने शिविर में सेवाएं देने वाले विशेषज्ञ चिकित्सकों, चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल एवं सहयोगी कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से आम जनता को स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है।
Relief for pedestrians on Mussoorie’s Mall Road By Sunil Sonker Mussoorie, 22 Oct: The administration…
my uttarakhand news Bureau Dehradun, 22 Oct: In view of the continuously rising number of…
एसटीएफ और किच्छा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 7 किलो 50 ग्राम अवैध अफीम बरामद देहरादून/किच्छा।…
देहरादून। कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह के भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व…
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन पद की शपथ लेने के बाद पहली बार…
PIONEER EDGE NEWS SERVICE/ Dehradun Continuing their boycott, the representatives of the Congress party did…