देहरादून। ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर उत्तरांचल पंजाबी महासभा के प्रदेश महामंत्री राज कुमार फुटेला ने उत्तरांचल पंजाबी महासभा के पूर्व अध्यक्ष राजीव घई के निवास पर पहुंचकर उनकी 96 वर्षीय पूज्य माताजी शकुंतला घई से भेंट की।विभाजन के कठिन और संघर्षपूर्ण दौर की प्रत्यक्ष साक्षी रहीं श्रीमती शकुंतला घई को इस अवसर पर सम्मानित किया गया। राज कुमार फुटेला ने उनके अनुभवों को आत्मीयता से सुना और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि विभाजन की विभीषिका को झेलने वाली पीढ़ी के संघर्ष, त्याग और साहस को याद रखना तथा भावी पीढ़ी तक उसकी स्मृतियों को पहुंचाना हम सभी का दायित्व है।फुटेला ने कहा कि विभाजन के दौरान लाखों लोगों ने असहनीय पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष का सामना किया। ऐसी विभीषिका की साक्षी रही वरिष्ठ पीढ़ी हमारे लिए इतिहास की जीवंत धरोहर है। उन्होंने शकुंतला घई के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके ऊपर सदैव कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।इस अवसर पर राज कुमार फुटेला ने कहा कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस केवल अतीत की पीड़ा को याद करने का दिन नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारे और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेने का अवसर भी है।
देहरादून– रिच संस्था प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बहुत ही आकर्षक एवं बेहतरीन…
मुख्यमंत्री ने पुलिस विभाग के सुदृढ़ीकरण और कार्मिकों के कल्याण के लिए की आठ घोषणाएं…
देहरादून। जिलाधिकारी देहरादून के निर्देशों के क्रम में बुधवार दिनांक 21 अक्टूबर, 2026 को गांधी…
एडीएम ने तैयारियों की समीक्षा कर सुरक्षा, अग्निशमन और स्वास्थ्य व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित करने…
देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज नया गांव और जोहड़ी क्षेत्र में दशहरा (विजयादशमी)…
देहरादून: उत्तराखंड में प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में…