

Fraud in the name of Kedarnath helicopter ticket booking, know how this fraud happensइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)रुद्रप्रयाग: Chardhma Yatra: केदारनाथ यात्रा के दौरान हेलीकॉप्टर टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए रुद्रप्रयाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी यात्रियों को फर्जी आधार कार्ड और ओवररेटिंग के जरिए ठग रहे थे। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता हिमांशु राय अग्रवाल, निवासी भोपाल मध्य प्रदेश ने गुप्तकाशी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनसे और उनकी पत्नी से 25000 प्रति व्यक्ति के हिसाब से कुल 50000 वसूल कर फर्जी टिकट दिए गए।जबकि फर्जी आधार कार्ड पर उनकी फोटो लगाकर यात्रा करने को कहा गया। शिकायत पर पुलिस ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू की। साथ ही गुप्तकाशी थाना में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण, सुरागरसी और पतारसी के माध्यम से आरोपियों को श्रीनगर गढ़वाल से गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान वासुदेव कालरा पुत्र स्व. प्रहलाद राम कालरा, निवासी कंस मर्दानी मार्ग श्रीनगर और अमित नौटियाल पुत्र हर्षवर्धन नौटियाल निवासी नियर वेटनरी हॉस्पिटल श्रीकोट गंगनाली पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है।
