

Husband arrested for inciting wife to commit suicide, will now spend life in jailइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादून: थाना बसंत विहार क्षेत्र के अंतर्गत पत्नी को आत्महत्या करने के लिए उकसाने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. ससुराल पक्ष द्वारा मृतका के परिजनों को गुमराह कर उनकी बेटी को बिना पोस्टमार्टम कराए मुस्लिम रीति रिवाज से दफना दिया था. मृतका की मां की तहरीर के आधार मृतका के पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. जिसके बाद पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जांच करने के बाद आरोपी के खिलाफ आत्महत्या उकसाने पर मुकदमा दर्ज किया गया था.बिजनौर निवासी एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी बेटी को शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान और प्रताड़ित करते रहते थे और उसका पति उसको कोई खर्चा भी नहीं देता था. आरोप है कि 18 सितंबर 2024 को बेटी को उसके ससुराल पक्ष द्वारा परेशान और प्रताड़ित कर जहर दिया गया. जिसके बाद ससुराल पक्ष द्वारा गुमराह कर बेटी को बिना पोस्टमार्टम कराए मुस्लिम रीति रिवाज से दफना दिया. पीड़िता की शिकायत के आधार पर 23 सितंबर 2024 को पति और उसके पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया.जांच के दौरान मृतका के शव को जिलाधिकारी के आदेश अनुसार एफएसएल टीम (फॉरेंसिक साइंस लैबोरेट्री) की सहायता से मौके पर वीडियोग्राफी फोटोग्राफी कर शव को निकालकर डॉक्टर के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम किया गया. जिसके बाद शव को दोबारा मुस्लिम रीति रिवाज से दफनाकर अंतिम संस्कार किया गया. पोस्टमार्टम और विधि विज्ञान प्रयोगशाला रिपोर्ट समेत ससुराल पक्ष के आसपास रहने वाले लोगों के लिए गए बयानों के आधार पर धारा 108 बीएनएस के पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर बढ़ाई गई.पुलिस ने जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.थाना बसंत विहार प्रभारी प्रदीप सिंह रावत ने बताया है कि आरोपी के ऊपर लगभग 5 से 6 लाख का कर्ज था, जिस कारण वह सऊदी अरब नौकरी करने गया था. लेकिन उसकी बीवी उसे घर वापस बुलाना चाह रही थी. वह बार-बार कह रहा था कि पहले वह सारा कर्ज चुकाएगा और फिर कुछ अपने छोटे-मोटे बिजनेस के लिए पैसे इकट्ठे करूंगा, उसके बाद ही घर वापस आऊंगा.लेकिन पत्नी इसी बात पर आए दिन फोन पर बहस करती रहती थी. जिसके बाद पत्नी ने आत्महत्या का खौफनाक कदम उठाया.
