

इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)देहरादूनः उत्तराखंड सरकार ने अवैध रूप से संचालित मदरसों के खिलाफ सख्ती और तेज कर दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देशों के बाद राज्यभर में चल रही कार्रवाई के तहत अब तक कुल 222 अवैध मदरसे सील किए जा चुके हैं. हरिद्वार जनपद में गुरुवार को 4 और अवैध मदरसों को सील किया गया, जिससे जिले में कुल सील किए गए मदरसों की संख्या 85 हो गई है. इसी क्रम में अब तक ऊधम सिंह नगर में 66, देहरादून में 44, नैनीताल में 24, पौड़ी में 2 और अल्मोड़ा में 1 मदरसा सील किया जा चुका है.गुरुवार को प्रशासन द्वारा रामनगर में भी अवैध मदरसों के खिलाफ छापा मार कार्रवाई की गई. अभियान के संबंध में जानकारी देते हुए एसडीएम ने बताया कि टीम द्वारा पांच मदरसों एवं मस्जिदों का औचक निरीक्षण किया गया. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत चार स्थानों पर सभी चीज सही पाई गईं तथा मदरसों का संचालन बंद पाया गया. उन्होंने बताया कि मोहल्ला खताडी स्थित नूरी मस्जिद के पास एक मदरसे में संचालन की गतिविधियां संचालित करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर इस मदरसे से का निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान मदरसा संचालन को लेकर मिली शिकायत की गतिविधियां जब चेक करने के लिए दो मंजिल रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे कक्षा का निरीक्षण किया तो मौके पर मौजूद संचार को द्वारा सीसीटीवी कैमरे का पासवर्ड उपलब्ध न कराए जाने पर इस कक्ष को तुरंत सील करने की कार्रवाई की गई. उन्होंने कहा कि अवैध मदरसो के खिलाफ प्रशासन का यह अभियान लगातार जारी रहेगा. बता दें कि धामी सरकार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ का मॉडल अपना रखा है. योगी सरकार भी लगातार अवैध मदरसों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. खास तौर पर नेपाल बॉर्डर पर मौजूद मदरसों पर सख्स कार्रवाई की जा रही है. अभी तक सैंकड़ों मदरसों के बंद कराया गया है.
