

Tragic accident on Rishikesh-Badrinath highway, truck ran over the chest of Sikh pilgrims; two diedइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)श्रीनगर गढ़वाल। ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर कीर्तिनगर के बागवान के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो सिख श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों श्रद्धालु हेमकुंड साहिब के दर्शन कर पंजाब लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मनप्रीत सिंह (28 वर्ष), निवासी ग्राम चरवकला, थाना राजपुरा, जिला पटियाला और गुरदीप सिंह (22 वर्ष), निवासी ग्राम पोला, जिला पटियाला, मोटरसाइकिल से ऋषिकेश की ओर लौट रहे थे।इस दौरान बागवान शराब ठेके से करीब 400 मीटर पहले, एक तेज रफ्तार ट्रक ने रॉन्ग साइड में आकर उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों श्रद्धालु ट्रक के नीचे फंस गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर आ रहा था।दुर्घटना के बाद कीर्तिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को एम्बुलेंस से बेस अस्पताल श्रीकोट की मोर्चरी में भेजा गया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कीर्तिनगर ने बताया कि दोनों मृतकों के परिचित भी मौके पर मौजूद हैं, जो उनके साथ यात्रा कर रहे थे। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।प्रारंभिक जांच में संभावना जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने से वाहन रान्ग साइड चला गया होगा। पूछताछ के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। दोनों वाहन पुलिस की हिरासत में ले लिए गए हैं और आवश्यक कानूनी कार्रवाई जारी है।
