

The ‘real’ hill hero seen in Uttarakhand Panchayat elections, height of 3.5 feet, confidence higher than the sky!इस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)बागेश्वर : इस समय उत्तराखंड के 12 जिलों में पंचायत चुनावों के लिए जोरदार प्रचार अपने अंतिम चरण में हैं. 24 जुलाई को वोटिंग होनी है ऐसे में आज प्रचार का अंतिम दिन है. इससे पहले सभी प्रत्याशी जीत दर्ज करने के लिए प्रचार में अपना दमखम दिखा रहे हैं, लेकिन सभी प्रत्याशियों के बीच में एक प्रत्याशी ऐसा भी है, जो अपने छोटे कद के लिए खूब चर्चा बटोर रहा है.दरअसल, बागेश्वर जिले की गढ़खेत सीट से क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ रहे लक्ष्मण कुमार उर्फ पहाड़ी लच्छू अपने एक्टिंग के अंदाज से लोगों को खूब लुभा रहे हैं. हालांकि, राजनीति में यह उनका पहला कदम है. इससे पहले वो उत्तराखंड के पहाड़ी गानों में जान फूंकने का काम करते आ रहे हैं. वह पेशे से लोक कलाकार हैं. इससे पहले वो कई हिट पहाड़ी गानों में काम कर चुके हैं. अपनी एक्टिंग के जरिए लोगों को हंसाना उनका काम है, और इसी एक्टिंग के दम पर वे चुनाव प्रचार कर रहे हैं. उनके इस अंदाज को लोग खूब पसंद कर रहे हैं.पहाड़ी रास्तों में छोटा कद बना परेशानी का सबबहालांकि उनका छोटा कद पहाड़ी रास्तों में उनके लिए काफी मुश्किलें खड़ी कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद लच्छू का हौसला कम नहीं हुआ. वे कहीं बाइक से तो कहीं घोड़े की सवारी कर गांव-गांव पहुंच रहे हैं, और मतदाताओं को लुभाने का काम कर रहे हैं. खास बात यह है कि वह गांव-गांव में नाचते-गाते अपना प्रचार कर रहे हैं. लक्ष्मण ने अपने अनोखे अंदाज से पंचायत चुनाव को काफी दिलचस्प बना दिया है. लक्ष्मण कुमार उर्फ पहाड़ी लच्छू का कद सामान्य लोगों से छोटा है. वह बागेश्वर जिले में सबसे छोटे कद वाले प्रत्याशी हैं. उनकी लंबाई मात्रा 3.5 फिट है, लेकिन उनका आत्मविश्वास गजब का है.पहाड़ी महिलाओं में दिखा क्रेजलच्छू ने लोकल 18 को बताया कि वह कई पहाड़ी क्षेत्रों में जा रहे हैं, और वहां जाकर अपना प्रचार-प्रसार कर रहे हैं. हालांकि उनकी हाइट छोटी होने की वजह से उनको चलने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन ऐसी जगह में भी घोड़े का इस्तेमाल कर गांव तक पहुंच रहे हैं. गांव की महिलाओं ने भी उन्हें आज तक फोन में देखा था, और अब उन्हें सामने देखकर वे खूब खुश हो रही हैं. चुनाव प्रचार के दौरान महिलाएं उनके साथ रील भी बना रही है.नहीं करूंगा झूठा वादादेसी अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे लच्छू का कहना है कि वे क्षेत्र में राजनीति करने के लिए नहीं आए हैं, बल्कि अपने क्षेत्र के विकास के लिए उन्होंने राजनीति का रास्ता चुना है. वह कहते हैं यदि मैं क्षेत्र पंचायत सदस्य बनता हूं, तो मैं जरूर से ब्लॉक प्रमुख के लिए भी आवेदन करूंगा. एक बार में क्षेत्र पंचायत सदस्य बन गया, तो क्षेत्र में विकास का धमाल मचाऊंगा. बड़े कद वाले प्रत्याशी जनता से झूठे वादे करते हैं. भले ही मेरा कद छोटा है, लेकिन मैं जनता से झूठे वादे नहीं करूंगा. जीत के बाद जितना विकास मेरे क्षेत्र की जनता मांगती है. मैं उतना विकास लाने की पूरी कोशिश करूंगा.
