

‘Water deluge’ in Uttarakhand: Red alert in 8 districts till August 12, CM Dhami himself took chargeइस खबर को शेयर करेंLatest posts by Sandeep Chaudhary (see all)उत्तराखंड में मानसून का रौद्र रूप देखने को मिल रहा है, जिससे पूरा प्रदेश भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में है. हालात की गंभीरता को देखते हुए, मौसम विभाग ने 8 जिलों के लिए 12 अगस्त तक ‘रेड अलर्ट’ जारी कर दिया है. चारों तरफ तबाही का मंजर है, स्कूल बंद कर दिए गए हैं और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खुद राहत और बचाव कार्यों की कमान संभाल ली है. उन्होंने रेस्क्यू टीम के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी निर्देश दिए.तबाही का मंजर: कहीं गांव बहा, कहीं फटा बादलपिछले एक हफ्ते से जारी मूसलाधार बारिश ने जमीन पर भारी तबाही मचाई है. सबसे भयावह तस्वीर उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र से सामने आई है, जहां एक पूरा का पूरा गांव सैलाब में बह गया. कई लोगों के लापता होने की खबर है, जिनकी तलाश में बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.इसके अलावा, पौड़ी गढ़वाल जिले के पाबौ और थलीसैंण ब्लॉकों में बादल फटने से भारी जान-माल का नुकसान हुआ है. गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने इसकी पुष्टि की है. चमोली जिले में भी तपोवन के पास बद्रीनाथ हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा नदी में समा गया है, जिससे संपर्क टूट गया है. प्रशासन युद्धस्तर पर सड़कों, पुलों और संचार लाइनों को दुरुस्त करने में जुटा है.CM धामी का एक्शन: बचाव कार्यों की सीधी निगरानीमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्थिति पर सीधी नजर बनाए हुए हैं. उन्होंने आज (7 अगस्त) सुबह उत्तरकाशी पहुंचकर NDRF और SDRF की टीमों के साथ
