
उत्तराखंडराजनीती
by cradminAugust 23, 2025August 23, 2025010

Share0
वं
देहरादून, भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून ने कांग्रेस विधायकों के गैर-जिम्मेदाराना रवैये के विरोध में आज लैंसडाउन चौक पर पुतला दहन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने की।
अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा में जनता की आवाज़ को दबाने और जनहित के प्रश्नों से मुंह मोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लगातार सदन की कार्यवाही बाधित कर लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान कर रही है, जो जनता के विश्वास के साथ विश्वासघात है। भाजपा ने स्पष्ट किया कि जनता से जुड़े मुद्दों पर किसी भी प्रकार की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पार्टी हर मंच पर जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस विधायकों से अपील की कि वे असंवैधानिक आचरण छोड़कर सदन को सुचारु रूप से चलने दें, ताकि जनता की समस्याओं का समाधान समय पर हो सके।
कार्यक्रम में विधायक खजान दास, विधायक सविता कपूर, राज्य मंत्री ज्योति गैरोला, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल गामा, वरिष्ठ नेता श्याम अग्रवाल, पुनीत मित्तल, अशोक वर्मा, राजेन्द्र ढिल्लो, सुरेंद्र राणा, विजेंद्र थपलियाल, संदीप मुखर्जी, विपिन खंडूरी, सुषमा कुकरेती, प्रकाश बडोनी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Share0
