
नंदानगर (चमोली), 18 सितंबर 2025,जनपद चमोली जिले में देर रात करीब 1 बजे नंदानगर क्षेत्र में फ्री बादल फटने से कई गाँवों में तबाही मच गई।
जानकारी के अनुसार फाली कुंतरी, सैंती कुंतरी, भैंसवाड़ा और धुर्मा के ऊपर पहाड़ी से भारी मलबा गिरा, जिससे ग्रामीणों के घरों को खासा नुकसान पहुँचा। वहीं सेरा गाँव में भी नुकसान की खबर है।
-नगर पंचायत नंदानगर वार्ड कुन्तरीलगाफाली में 6 भवन पूरी तरह ध्वस्त।-5 लोग लापता, जबकि 2 को सुरक्षित बचा लिया गया।
-धुर्मा गाँव में 4-5 भवन क्षतिग्रस्त, जनहानि नहीं हुई।– मोक्ष नदी का जलस्तर खतरनाक मोड़ पर ।
राहत बचाव कार्यों के लिए SDRF की टीम तत्काल नंदप्रयाग पहुँची साथ ही NDRF को गोचर से नंदप्रयाग के लिए रवाना किया गया।
CMO चमोली द्वारा बताया गया कि मेडिकल टीम और 3 एम्बुलेंस मौके के लिए भेजी दी गयी ।
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन विभाग राहत-बचाव कार्य में जुटा हुआ है।






Post Views: 4
Post navigation
