

सुनील सोनकर, मसूरी: उत्तराखंड में पहाड़ो की रानी मसूरी की प्रसिद्ध माल रोड पर रविवार सुबह करीब सात बजे फिश एक्वेरियम के पास एक विशालकाय वृक्ष अचानक भरभराकर सड़क पर गिर गया। इस घटना से माल रोड का एक हिस्सा पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। सौभाग्य से उस समय सड़क पर न तो कोई राहगीर था और न ही कोई वाहन, जिसके कारण एक बड़ी दुर्घटना टल गई। उस समय अधिकतर दुकानें बंद थीं और सड़क पर आवाजाही भी कम थी।
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन और आपातकालीन सेवा केंद्र मसूरी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। अग्निशमन विभाग के अनुसार, उन्हें सुबह सूचना मिली कि उपजिलाधिकारी (एसडीएम) कार्यालय के निकट माल रोड पर एक बड़ा पेड़ गिर गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। अग्निशमन दल ने दो लकड़ी काटने वाली मशीनों की मदद से पेड़ को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटा और सड़क के किनारे हटाकर मार्ग को साफ किया। लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद सड़क को पूरी तरह खोल दिया गया, जिससे आवागमन सामान्य हो सका।
Bihar: आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह को लोगों ने खदेड़ा, बॉडीगार्ड और पीए ने चलती गाड़ी से ग्रामीण को फेंकाराजस्थान: ASI से डिमोशन कर बनाया गया सिपाही, महिला कांस्टेबल से कही थी ऐसी बात कि मिली बड़ी सजा!शख्स कमरे में कर रहा था छात्रा का रेप, बीजेपी कार्यकर्ता दरवाजे पर दे रहा था पहरा! युवती ने सुनाई आपबीतीघटना के समय माल रोड पर कुछ स्थानीय निवासी और सुबह की सैर के लिए निकले पर्यटक मौजूद थे। पेड़ गिरने की तेज आवाज से लोग घबरा गए, लेकिन प्रशासन और अग्निशमन विभाग की त्वरित कार्रवाई ने सभी को राहत दी।
