
उत्तराखंड : उत्तराखंड के लोहाघाट में शुक्रवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। बारात से लौट रही एक बोलेरो कार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट के पास गहरी खाई में गिर गई। हादसे में पांच बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को लोहाघाट उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बारात चम्पावत के पाटी के बालातड़ी से गणाई गंगोली वापस लौट रही थी। तड़के लगभग तीन बजे बाराकोट के पास बागधार इलाके में अचानक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसा कैसे हुआ, इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों और मृतकों को खाई से बाहर निकाला। इलाके में अंधेरा और खाई की गहराई के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन काफी मुश्किल रहा।

मृतकों की पहचान
– प्रकाश चंद उनियाल (40), निवासी सुभाषनगर, रुद्रपुर– केवल चंद्र उनियाल (35)– सुरेश नौटियाल (32)– भावना चौबे (28)– भावना का बेटा प्रियांशु चौबे (6)
घायल यात्री
– चालक देवीदत्त पांडेय (38), सेराघाट, अल्मोड़ा– धीरज उनियाल (12), पुत्र प्रकाश चंद उनियाल, रुद्रपुर– राजेश जोशी (14), पुत्र उमेश जोशी, बनकोट, गंगोलीहाट– चेतन चौबे (5), पुत्र सुरेश चौबे, दिल्ली– भास्कर पांडा, पुत्र रमेश पांडा, सेराघाट, गंगोलीहाट
स्थानीय प्रशासन के अनुसार हादसे के कारणों की जांच जारी है। इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है।
Post Views: 2
Post navigation
