Popular Posts

उत्तराखंड एसटीएफ ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्य को किया गिरफ्तार ! – myuttarakhandnews.com

देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार (देवरिया, उत्तर प्रदेश) और भास्कर नैथानी (देहरादून) के रूप में की है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए परीक्षा में नकल करवा रहे थे। परीक्षा में पास कराने के लिए आरोपियों ने अभ्यर्थियों से 10 लाख रुपये तक वसूले जा रहे थे।
पुलिस की कार्रवाई:
गिरफ्तारी के दौरान आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

Post Views: 2

Post navigation

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks