Popular Posts

उत्तराखंड में काले शीशे वाली कार में खुलेआम घूम रहे गैंग्स्टर, पांच कारतूस भी मिले – myuttarakhandnews.com

हल्द्वानी। काले शीशे वाली कार में खुलेआम हल्द्वानी शहर की सड़कों पर शराब के नशे में धुत गैंग्स्टर घूम रहे हैं। इनके पास से अवैध तमंचे के पांच कारतूस भी बरामद किए गए हैं। चेकिंग के दौरान पुलिस ने शराब के नशे में मदहोश गैंग्स्टर व उसके साथी को हिरासत में लिया। गैंग्स्टर की जेब से जिंदा कारतूस मिलने पर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गुरुवार की रात नौ बजे एसएसपी ने दोहरे हत्याकांड का पर्दाफाश किया, इसके तीन घंटे बाद ही रात करीब डेढ़ बजे चेकिंग के दौरान पुलिस ने रोडवेज बस स्टेशन के पास काले शीशे वाली कार देखी। जिसपर कार चालक व उसके साथी से पूछताछ के लिए पुलिस पहुंची तो कार चालक भागने लगा। पुलिस ने उनकी कार के आगे वाहन लगाकर रोक दिया। पूछताछ में 24 वर्षीय नितिन रावत ने अपना पता न्यू फ्रेंड्स कालोनी डहरिया बताया।
जबकि कार चालक ने 23 वर्षीय आदित्य नेगी जज फार्म मुखानी बताया। पुलिस के अनुसार आदित्य नेगी पर गैंग्सटर व हत्या के प्रयास में दो और नितिन रावत पर मारपीट मामले में दो प्राथमिकी दर्ज हैं। दोनों युवक हल्द्वानी की छुटपुट आइटीआइ गैंग के गुर्गे हैं। दोनों आरोपितों के ड्रिंक एंड ड्राइव में होने पर कार सीज कर दी गई है। गैंग्सटर आदित्य के पास से कारतूस मिलने पर उसपर आर्म्स एक्ट की धारा लगाकर गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, हल्द्वानी में छुटमुट गैंग सक्रिय हैं, राजनैतिक संरक्षण के चलते इन्हें शहर में खुली छूट मिली है।
वर्ष 2022 में आरोपित आदित्य ने एमबीपीजी में तलवार से किया हमलावर्ष 2022 में आरोपित आदित्य नेगी ने एमबीपीजी कालेज के अंदर एक युवक पर तलवार से हमला कर दिया था। यही नहीं उन्होंने तमंचा लहराकर कालेज में दहशत भी फैलाई थी। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि हल्द्वानी की छुटमुट गैंग पुलिस की रडार पर हैं। पुलिस की नजरों से अपराधी बचकर नहीं जा पाएंगे।

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks