Popular Posts

Uttarakhand Weather: फरवरी में ही तपने लगे पहाड़: ‘सताने’ लगी तपिश, चटख धूप के साथ पारा 20°C के पार – myuttarakhandnews.com

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में इस बार फरवरी में ही गर्मी दस्तक दे चुकी है. आमतौर पर ठंड वाला यह महीना इस बार मार्च-अप्रैल जैसा एहसास करा रहा है। राजधानी देहरादून समेत प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप के बीच अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है,जिससे फरवरी में ही अप्रैल जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है.
आज कैसा है उत्तराखंड का मौसममौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा, जिससे तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है. हालांकि मंगलवार से पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. आज दोपहर के समय आपको गर्मी महसूस हो सकती है लेकिन जैसे ही सूरज ढलना शुरू होगा वैसे ही तापमान भी काम होना शुरू हो जाएगा. ऐसे में पहाड़ों से ठंडी हवाएं आने से रात में ठिठुरन बढ़ जाएगी. इस मौसम में सेहत का ध्यान रखें.
फऱवरी हो सकता है सबसे गर्ममौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, देहरादून में इस फरवरी अब तक करीब 92 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. लगातार शुष्क मौसम और चटख धूप के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है. अगर मौसम इसी तरह शुष्क बना रहा, तो महीने के अंत तक तापमान नए रिकार्ड के करीब या पार भी जा सकता है.
पहाड़ी इलाकों से ठंड गायबप्रदेश के पहाड़ी इलाकों में भी धूप तेज होने से ठंड लगभग गायब हो गई है. कई जिलों में तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है. बारिश नहीं होने से पहाड़ों पर भी गर्मी का असर साफ दिख रहा है. कुल मिलाकर उत्तराखंड इस समय असामान्य गर्म फरवरी का सामना कर रहा है। यदि जल्द बारिश नहीं हुई, तो महीने के अंत तक तापमान नया रिकॉर्ड बना सकता है
अभी से पहाड़ भी तपने लगे हैं. हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल और पौड़ी समेत मैदानी जिलों में भी अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया जा रहा है.
बारिश के आसार16 और 17 फरवरी को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से बहुत हल्की बारिश और 3300 मीटर वह उससे भी ज्यादा ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने फिलहाल किसी बड़े सिस्टम की संभावना नहीं जताई है. पिछले दो दिनों से देहरादून समेत राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में तेज धूप खिल रही है. जिससे ठंड तकरीबन खत्म होने लगी है. सुबह-शाम कहीं-कहीं हल्की ठिठुरन है, लेकिन दिन में चैत जैसी गर्मी महसूस हो रही है.

About The Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Notifications OK No thanks